undefined

सपाईयों ने याद किया डा. लोहिया का जीवन संघर्ष

पुण्यतिथि पर समाजवादी आंदोलन को मजबूत करने का लिया संकल्प

सपाईयों ने याद किया डा. लोहिया का जीवन संघर्ष
X

मुजफ्फरनगर। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने आज डा. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि डा. लोहिया ने आजाद भारत में सत्ता से सवाल पूछना जनता को सिखाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में डा. लोहिया ने जेपी नारायण के साथ मिलकर बड़ी भूमिका अदा की है। आज उनके समाजवादी विचारों और आदर्श अपनाने की आवश्यकता है।

सोमवार को सपा कार्यालय महावीर चैक पर सपा नेताओं कार्यकर्ताओ ने समजवादी चिंतक डा. राममनोहर लोहिया की 53वीं पुण्यतिथि पर उनको पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके जीवन संघर्ष को याद किया। इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने उनके राजनीति में ईमानदार साधारण आचरण व दबे कुचले लोगों के अधिकारों के लिए कड़े संघर्ष राजनीति में सबको समान हिस्सेदारी,भृष्टाचार के विरु( उनके प्रभावशाली आंदोलन को देश की राजनीति को नई दिशा देने वाला ऐतिहासिक कदम बताया व सपा कार्यकर्ताओं से संकल्प लेने की अपील की।


पूर्व मंत्री उमा किरन व पूर्व विधायक मिथलेश पाल ने डा. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर उनको पुष्पांजलि अर्पित करते हुए सपा कार्यकर्ताओं से उनके सँघर्ष से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। पूर्व विधायक अनिल कुमार व सपा महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी ने अपने सम्बोधन में डा. लोहिया को समाजवादी आंदोलन को मजबूत दिशा देने वाले प्रखर नायक बताया। पूर्व प्रत्याशी राकेश शर्मा व सपा नेता साजिद हसन ने कहा कि डा. लोहिया के नारे व विचार आज भी सँघर्ष करने वाले नेताओ को बड़ी प्रेरणा देकर उनको आज भी राजनीति में स्थापित करने के लिए पर्याप्त है।

सपा जिला महासचिव जिया चौधरी ने विचार गोष्ठी का संचालन करते हुए व महानगर महासचिव शलभ गुप्ता एडवोकेट ने सपा कार्यकर्ताओं से डा. रामनोहर लोहिया के विचारों संघर्षों को अपनाते हुए सपा के मिशन 2022 अभियान को सफल बनाकर सपा की बहुमत की सरकार लाने की अपील की। विचार गोष्ठी को पूर्व महानगर अध्यक्ष अंसार आढ़ती, वसी अन्सारी एडवोकेट, विनय पाल प्रमुख, रविन्द्र कुमार एडवोकेट, दिलशाद कुरैशी, असद पाशा, राजीव बालियान, सतीश गुर्जर, गुफरान तेवड़ा, राहुल वर्मा, डा. इसरार अल्वी, नासिर राणा, डा. नूर हसन सलमानी, अमरनाथ पाल, शमशेर मलिक, सुमित पंवार बारी, प्रधान जगपाल सिंह, सलमान त्यागी, संदीप पाल, बबली मेनवाल ने भी सम्बोधित किया।

विचार गोष्ठी में मुख्य रूप से फिरोज अंसारी, अरशद मलिक, सलीम अंसारी, टीटू रमन पाल, पवन पाल, जोनी अरोरा, हिमांशु शर्मा, काजी सरफराज, दिलनवाज सलमानी, ताजीम अहमद, वसीम राणा, प्रवीण अवाना, शादाब राणा, लोकेश कश्यप, दर्शन पाल सिंह, गौरव कुमार, आमिर डीलर, साकिब अंसारी, श्याम त्यागी, इमरान अंसारी, मौ. रमीज, मौ. अनीस, नवेद अली, वसीम सलमानी, कुलदीप पाल आदि मौजूद रहे।

Next Story