undefined

विशेष चैकिंग-बिना मास्क लोगों के हुए चालान

विशेष चैकिंग-बिना मास्क लोगों के हुए चालान
X

मुजफ्फरनगर। कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी वेव ने दुनिया के साथ ही देश और प्रदेश को में भी हलचल पैदा कर दी है। ऐसे में शासन से लगातार नई गाइडलाइन जारी की जा रही है। इसमें 30 नवम्बर तक यूपी सरकार ने सख्ती के साथ फेस मास्क चैकिंग के निर्देश दिये हैं। रविवार से जनपद में पुलिस द्वारा फेस मास्क चैकिंग अभियान शुरू कर दिया है। आज जनपद के भोपा, चरथावल, तितावी के साथ ही शहर में भी फेस मास्क चैकिंग अभियान चलाया। इसके साथ ही टीएसआई वीर अभिमन्यु ने भी शहर में चैकिंग अभियान के दौरा बिना फेस मास्क के घूम रहे लोगों के चालान काटे। उन्होंने बताया कि जनपद में 30 नवम्बर तक यह विशेष चैकिंग अभियान चलाया जायेगा। इस दौरान बिना फेस मास्क के पाये जाने वाले लोगों का चालान करते हुए मौके पर ही जुर्माना वसूला जायेगा।

दूसरी ओर सिविल लाइन थाना क्षेत्र की चैकी सुजडू चुंगी के प्रभारी रविंद्र कसाना ने भी चैकिंग अभियान चलाया और बिना मास्क के पाये गये आधा दर्जन लोगों के चालान किये। उन्होंने बताया कि हर रोज मास्क अभियान चलेगा।

Next Story