undefined

हर घर तिरंगा....एम.जी. पब्लिक स्कूल में निकाली प्रभात फेरी

प्रभात फेरी का शुभारंभ प्रधानाचार्या श्रीमति मोनिका गर्ग द्वारा किया गया। स्कूल के बच्चों के द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के लिए राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने के प्रति संदेश देने के लिए प्रभात फेरी निकाली।

हर घर तिरंगा....एम.जी. पब्लिक स्कूल में निकाली प्रभात फेरी
X

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल में आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत मनाए जा रहे स्वतंत्रता सप्ताह कार्यक्रम की कड़ी में हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जनजागरण के लिए प्रभात फेरी निकाली गयी। इसके साथ ही विद्यालय के छात्र छात्राओं ने रविवार को अपने आसपास भी लोगों को हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरुक करते हुए उनको तिरंगा फहराने के नियमों की जानकारी दी।


एम.जी. पब्लिक स्कूल में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत मनाए जाने वाले स्वतंत्रता सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के बच्चों के द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के लिए राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने के प्रति संदेश देने के लिए प्रभात फेरी निकाली। इस प्रभात रैली में शामिल छात्र छात्राओं द्वारा जोश, उमंग व उत्साह के साथ तिरंगा लराहते हुए देशभक्ति नारों, इंकलाब ज़िंदाबाद, जय जवान जय किसान, भारत माता की जय और वंदेमातरम का जयघोष करते हुए आजादी के महानायकों की जय जयकार कर शहीदों को नमन किया गया। प्रभात फेरी का शुभारंभ प्रधानाचार्या श्रीमति मोनिका गर्ग द्वारा किया गया।


इस दौरान उन्होंने बच्चों को आजादी के 75 साल के इस अमृत महोत्सव की जानकारी देते हुए अपने अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करते हुए देश के स्वतंत्रता आंदोलन और इसमें बलिदान देने वाले शहीदों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्कूल के कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के छात्र छात्राओं के द्वारा अपने घरों के आसपास निवास करने वाले लोगों को आजादी के इस उत्सव को महा उत्सव के रूप में मनाने के लिए जागरुक करने के उद्देश्य से अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हर घर तिरंगा अभियान हेतु अपने अपने भवन एवं प्रतिष्ठानों में तिरंगा लगाने एवं देश के लिए समर्पित हुए महापुरूषों का सम्मान करने के लिए लोगो को जागरूक किया गया। छात्र छात्राओं ने लोगों को झण्डा संहिता की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय ध्वज को ससम्मान फहराने के लिए प्रेरित भी किया।

Next Story