undefined

जिले से 9 उप निरीक्षकों का गैर जनपद तबादला

हैड कांस्टेबल से प्रमोट होकर बने उप निरीक्षकों का मेरठ जोन में नहीं हो पाया समायोजन

जिले से 9 उप निरीक्षकों का गैर जनपद तबादला
X

मुजफ्फरनगर। हैड कांस्टेबल से प्रमोशन पाकर उप निरीक्षक बने पुलिस कर्मियों का मेरठ जोन में समायोजन नहीं हो पाने के कारण पुलिस महानिदेशक ने मेरठ जोन के ऐसे 156 पुलिस कर्मियों का गैर जनपद और गैर जोन तबादला किया है। इनमें मुजफ्फरनगर में तैनात 9 पुलिस कर्मी शामिल हैं। इन सभी पुलिस कर्मियों को आगरा जोन और नोएडा में तैनात किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 अगस्त को पुलिस विभाग द्वारा प्रदेश में हैड कांस्टेबल को प्रमोशन देकर उनको उप निरीक्षक बनाया गया था। इसके बाद इनका सम्बंधित जोन में ही समायोजन करने के निर्देश पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी किये गये थे, लेकिन हैड कांस्टेबल से उप निरीक्षक बनने वाले काफी पुलिस कर्मियों का समायोजन नहीं हो पा रहा था। इसके लिए एडीजी मेरठ जोन राजीव सबरवाल द्वारा पुलिस महानिदेशक कार्यालय को भेजे गये पत्र में 156 दरोगाओं का मेरठ जोन में ही समायोजन नहीं होने की जानकारी दी गई थी। इसी को लेकर पुलिस महानिदेशक ने अपने स्तर से प्रमोट हुए इन सभी 156 पुलिस कर्मियों का दूसरे जोन में तबादला किया है। इसमें मुजफ्फरनगर में तैनात 9 पुलिस कर्मी शामिल है। इनमें हैड कांस्टेबल से उप निरीक्षक प्रमोट हुए श्यामलाल, मौ. शाहिद, ब्रह्म सिंह, नवरत्न, सूरजपाल, ब्रह्मपाल सिंह और गजराज सिंह का तबादला आगरा जोन में किया गया है, जबकि उप निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह और उप निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह को जनपद गौतमबु(नगर में तैनात किया गया है।

Next Story