undefined

ग्राम प्रधान ने सरकारी भूमि पर बनवाये मकान, ग्रामीणों में रोष

ग्राम प्रधान ने सरकारी भूमि पर बनवाये मकान, ग्रामीणों में रोष
X

मुजफ्फरनगर। ग्राम प्रधान के खिलाफ आज ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम के नाम प्रार्थना पत्र दिया। इन ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर सरकारी भूमि की बंदरबांट करने और कब्जे कराने के आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।

तहसील सदर के अन्तर्गत गांव बुडीना कलां के ग्रामीण सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी के नाम एक ज्ञापन दिया। इन ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान सचिन कुमार पर आरोप लगाया कि गांव में 1366 व 1559 फसली नम्बर पर सरकारी बंजर भूमि दर्ज है, इस भूमि पर ग्राम प्रधान ने कब्जा करते हुए अपने मकान बना लिये हैं। ग्रामीणों ने कहा कि ग्राम सभा के कर्मचारियों के साथ मिलीभगत करते हुए प्रधान ने पूरी भूमि को कब्जा कर लिया है। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी की गयी, लेकिन इस मामले में तहसीलदार सदर के द्वारा कोई भी कार्यवाही नहीं की गयी। भूमि पर ग्राम प्रधान का अवैध कब्जा बरकरार है। इस भूमि पर कई मकान भी बने हुए हैं। ग्रामीणों ने इस सरकारी भूमि से प्रधान का अवैध कब्जा हटवाने की मांग की है।

ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से ब्रिजेश कुमार, अशोक मलिक, सुशील कुमार, देवेश कुमार, विनोद कुमार, सुभाष, अशोक कुमार आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

Next Story