undefined

महिलाएं आज देश के विकास में निभा रही भूमिकाः अंजू अग्रवाल

जैन कन्या पाठशाला पीजी काॅलेज में फ्रेशर पार्टी का आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से छात्राओं ने मोहा मन

मुजफ्फरनगर। आज जैन कन्या पाठशाला पीजी काॅलेज में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए सुन्दर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सभी का मन मोह लिया।

मेरठ रोड स्थित जैन कन्या पाठशाला पीजी काॅलेज में गुरूवार को ओरिएन्टेशन प्रोग्राम और फ्रेशन पार्टी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। काॅलेज प्रिंसीपल डा. सीमा जैन और प्रोग्राम कन्वीनर डा. संतोष कुमारी ने अतिथि चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल का कार्यक्रम में स्वागत किया। इसके पश्चात छात्राओं ने सुन्दर सांस्कृतिक और नृत्य प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।


इस अवसर पर छात्राओं को सम्बोधित करते हुए चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने कहा कि आज यह सुखद लगता है कि हमारे स्कूल काॅलेजों में बच्चों का आगमन हो रहा है। विरान हो चुके ये विद्यालय फिर से गुलजार हो रहे हैं। कोरोना जैसी महामारी के बड़े गंभीर संकट से निकलकर हम आये हैं। यहां पर स्कूली बच्चों में भी यह उत्साह दिखाई दे रहा है। अभी हमें लापरवाही नहीं बरतनी है। हमें सावधानी पर ध्यान देना है। फेस मास्क और सामाजिक दूरी का पालन करने के साथ ही स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें। सांस्कृतिक गतिविधियां हमारे अन्दर ऊर्जा का संचार करती हैं, लेकिन हमें पढाई भी करनी हैं। लड़कियों के लिए कहा जाता है कि उन पर दो परिवारों को संभालने की जिम्मेदारी होती है। छात्राओं ने यहां पर सुन्दर प्रस्तुतियां दी।


छात्राओं को परीक्षा में सफलता और उज्जवल भविष्य की कामना की। आज लड़कियां और महिलाएं हर क्षेत्र में आगे आकर पुरुषों के साथ मिलकर देश और प्रदेश के साथ ही सामाजिक विकास में अपनी भूमिका निभा रही हैं। मैं भी एक गृहणी होने के बावजूद आज एक स्वायंत संस्था की प्रमुख के रूप में शहर के विकास के लिए सभी के सहयोग से कार्य कर पा रही हूं। उन्होंने समाज में सभी लोगों से अपने नागरिक दायित्वों का निर्वहन करने की अपील करते हुए शहर को स्वच्छ और हरा भरा बनाने में सहयोग करने के लिए प्रेरित भी किया। काॅलेज की प्रिंसीपल डा. सीमा जैन ने चेयरपर्सन का आभार व्यक्त किया।

Next Story