undefined

सीएम योगी की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाये कार्यकर्ताः कपिल देव

मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव ने किया हनुमत मंडल के प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, कहा-भाजपा की ताकत हैं कार्यकर्ता, कार्यकर्ताओं से मिशन 2022 में जुटने का आहवान

सीएम योगी की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाये कार्यकर्ताः कपिल देव
X

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाये जा रहे कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण अभियान के अन्तर्गत गुरूवार को राज्य सरकार के मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने हनुमंत मंडल के कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर शुरू कराया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि भाजपा आज अपने कार्यकर्ताओं की शक्ति के कारण ही दुनिया भर में सबसे बड़ी पार्टी है। पार्टी की ताकत आम कार्यकर्ता ही हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कार्यकर्ताओं के मान सम्मान और स्वाभिमान के लिए वह हर समय तत्पर हैं।

गुरूवार को काली नदी रोड पर स्थित शहर गौशाला सभा में हनुमत मंडल का भाजपा कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल रहे। उन्होंने भारत माता, पंडित दीन दयाल उपाध्याय और श्याम प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित करने के बाद दीप प्रज्जवलित कर प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ किया।

इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से मिशन 2022 के लिए कमर कसकर तैयार हो जाने के लिए आह्नान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही किसी भी संगठन की प्रमुख रीढ़ होता है। हम सौभाग्यशाली हैं कि कार्यकर्ताओं के सहारे ही हमारी पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है और हमें इस पार्टी में रहकर जनसेवा का अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केन्द्र और राज्य सरकारों की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने में जुटे रहने और विपक्ष के भ्रम को तोड़ने की अपील भी की। भाजपा मंडल प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम के अंतर्गत मुजफ्फरनगर सदर विधानसभा के हनुमत मंडल के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। यहां पर बूथ से मंडल स्तर तक के सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी का इतिहास, त्याग, संघर्ष, स्थापना के उद्देश्य, सि(ांत, पंचनिष्ठा एवं प्रमुख प्रकल्पों की जानकारी दी गई।

Next Story