मुंबई-पुणे एकसप्रेसवे पर 11 गाडियां आपस में भिडी, चार महिलाएं गंभीर

X
Kuldeep Singh27 April 2023 2:46 PM IST
मुंबई। मुंबई-पुणे को जोड़ने वाले एक्सप्रेसवे पर खुदबई के पास बडा हादसा हुआ है। सूत्रों के अनुसार एक्सप्रेसवे पर चल रही एक कार ने अचानक ब्रेक लगा दिये और उसके बाद पीछे चल रही 11 गाड़ियां एक-दूसरे से टकरा गई। गाडियां टकराने पर लम्बी कतारे लग गई। जिससे वहां पर जाम की स्थिति बन गइ। हादसे में चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई, जिन्हें उपचार के लिये नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। राहत व बचाव कार्य के लिये टीम मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्य शुरू कराया।
Next Story