undefined

भारत के तीन राज्यों में 46.80 प्रतिशत लोग कोरोना मुक्त

महाराष्ट्र, तमिलनाडु तथा आंध्र प्रदेश में अब तक 871654 लोग कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब हुए हैं, जो देश में इस महामारी से उबर चुके लोगों का 46.80 प्रतिशत है।

भारत के तीन राज्यों में 46.80 प्रतिशत लोग कोरोना मुक्त
X

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण भले ही घातक नजर आ रहा हो, लेकिन भारतवासियों की रोग प्रतिरोधक क्षमता ने इस वायरस के खिलाफ लड़ाई में जबरदस्त इच्छाशक्ति और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया है। तीन राज्यों में ही 46 फीसदी से ज्यादा लोग उपचार के बाद कोरोनामुक्त घोषित किये जा चुके हैं।

प्राप्त समाचार के अनुसार महाराष्ट्र, तमिलनाडु तथा आंध्र प्रदेश में अब तक 871654 लोग कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब हुए हैं, जो देश में इस महामारी से उबर चुके लोगों का 46.80 प्रतिशत है। महाराष्ट्र में जहां इस संक्रमण से अब तक 408286 लोग निजात पा चुके हैं। वहीं तमिलनाडु में 272251 तथा आंध्र प्रदेश में 191117 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं। देश भर में 18.62 लाख लोग स्वस्थ हो चुके हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान 63,489 संक्रमण के मामले आने से संक्रमितों की संख्या 25,89,682 हो गयी है। वहीं इस दौरान 944 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 49,980 पर पहुंच गयी है। देश में स्वस्थ होने वाले लोगों की कुल संख्या 18,62,258 हो गयी है। देश में इस समय कोरोना के कुल 6,77,444 सक्रिय मामले हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना से संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है-

राज्य.....................सक्रिय......स्वस्थ.......मौत

अंडमान-निकोबार-- 1154----1128---- 24

आंध्र प्रदेश--------- 88138---191117--- 2562

अरुणाचल प्रदेश---- 882----- 1771------ 5

असम------------- 22090---- 53286---- 182

बिहार------------ 32591----- 68510---- 450

चंडीगढ़---------- 863-------- 1118----- 28

छत्तीसगढ़-------- 4807------- 10046---- 134

दादरा- नगर हवेली

दमन-दीव--------- 457-------- 1384------ 2

दिल्ली----------- 11489------- 136251----4188

गोवा------------ 3753--------- 7488------ 98

गुजरात-------- 14241-------- 60553----- 2765

हरियाणा------- 6943--------- 38939-------528

हिमाचल प्रदेश---- 1342------- 2632------- 19

जम्मू-कश्मीर------ 6818-------- 20676----- 527

झारखंड--------- 8137---------- 14024----- 228

कर्नाटक--------- 81284---------134811----3831

केरल----------- 14944--------- 27795---- 146

लद्दाख---------- 592----------- 1307-------10

मध्य प्रदेश------ 9986--------- 33353----- 1094

महाराष्ट्र-------- 156719-------- 408286----19749

मणिपुर------- 1939----------- 2438------ 13

मेघालय------- 690----------- 596--------- 6

मिजोरम-------- 421--------- 356---------- 0

नागालैंड-------- 2011--------1321-------- 8

ओडिशा---------16066-------40727----- 333

पुड्डुचेरी---------- 3024-------- 4224----- 106

पंजाब---------- 10407--------18863-----771

राजस्थान------- 13863------ 45254----- 862

सिक्किम-------- 486-------- 661--------- 1

तमिलनाडु------ 54213------- 272251-----5641

तेलंगाना-------- 22542------- 68126------ 693

त्रिपुरा-------- 1855---------- 5151------- 55

उत्तराखंड---- 4041------------7748------ 151

उत्तर प्रदेश--- 51437---------- 96231----- 2393

पश्चिम बंगाल--- 27219--------- 83836------2377

कुल-------------677444-------1862258---- 49980

Next Story