undefined

कोरोना वायरस-महाराष्ट्र में स्कूल-काॅलेज बन्द, पंजाब के 7 जिलों में लाकडाउन

महाराष्ट्र में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या एक लाख के पार चली गई है। इसके साथ ही पंजाब में भी हालात बेहद खराब होते जा रहे हैं। कई क्षेत्रों में लाक डाउन और सरकार लगातार पाबंदी बढ़ा रही है।

कोरोना वायरस-महाराष्ट्र में स्कूल-काॅलेज बन्द, पंजाब के 7 जिलों में लाकडाउन
X

नई दिल्ली। कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए देश के अलग अलग हिस्सों में स्थिति भयावह होती जा रही है। महाराष्ट्र में एक लाख से ज्यादा कोरोना एक्टिव केस हैं और लगातार सरकार को लाकडाउन व नाइट कफ्र्यू जैसे सख्त फैसले लेने पड़ रहे हैं। वहीं आज ठाकरे सरकार ने राज्य में स्कूल काॅलेजों को 31 मार्च तक बन्द करने का निर्णय लिया तो वहीं पंजाब में भी सरकारको सात जिलों में कोरोना वायरस संक्रमण बढ़ने के कारण नाइट कफ्र्यू लगाने का आदेश जारी करना पड़ा है। महाराष्ट्र में नागपुर के बाद अकोला में 15 मार्च तक लॉकडाउन कर दिया है। पुणे में नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा।

अकोला में शुक्रवार शाम 8 बजे से सोमवार सुबह 8 बजे तक लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया है। पुणे में रात 11 बजे सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा। महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के 14,317 मरीज मिले जो इस साल एक दिन में सबसे ज्यादा हैं। पुणे में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक होटल बंद रहेंगे। महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक ने कहा कि परभणी जिले में ब्व्टप्क्19 मामलों में वृद्धि के कारण लॉकडाउन करने का फैसला किया है। आज रात 12 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक लागू होगी। हम परभणी और अन्य पड़ोसी जिलों के लोगों से सहयोग की अपील करते हैं वो सहयोग करें।

महाराष्ट्र के पुणे जिले में कोविड-19 के मामलों में हाल में देखी गई वृद्धि के मद्देनजर जिला प्रशासन ने स्कूलों और कॉलेजों को 31 मार्च तब बंद रखने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही होटलों एवं रेस्तरांओं को खुला रखने के समय में भी कटौती की गई है। पुणे के संभागीय आयुक्त सौरभ राव ने बताया कि नयी पाबंदियों के तहत स्कूल और कॉलेज 31 मार्च तक बंद रहेंगे, जबकि होटलों एवं रेस्तरांओं को रात 10 बजे तक ही खोलने की अनुमति होगी और घर तक खाना पहुंचाने की सेवा रात 11 बजे तक ही मिलेगी।

उन्होंने कहा कि प्रशासन सुनिश्चित करेगा कि 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा की तैयारियां इसकी वजह से प्रभावित नहीं हों। अधिकारी ने बताया कि होटल और रेस्तरांओं का परिचालन 50 प्रतिशत क्षमता के साथ करने की अनुमति होती और उन्हें एक बोर्ड लगाना होगा जिसमें एक समय में अधिकतम लोगों की उपस्थित होने की अनुमति संबंधी जानकारी होगी। राव ने कहा कि लोगों को रात 11 बजे से सुबह छह बजे तक बिना वजह सड़कों पर घूमने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही शादी, अंतिम संस्कार, राजनीतिक एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में 50 से अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक होगी एवं इस नियम का उल्लंघन करने पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने बताया कि शहर के सभी पार्क और उद्यान शाम को बंद रहेंगे, हालांकि, सुबह टहलने के लिए इनको खोला जाएगा। मॉल और मल्टीप्लेक्स का परिचालन रात में 11 बजे तक होगा।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए राज्य के कुछ हिस्सों में कड़ाई से लॉकडाउन लागू किया जाएगा। मंत्री नितिन राउत ने नागपुर में कोविड-19 के मामलों में तेज वृद्धि के मद्देनजर 15 से 21 मार्च के बीच श्श्सख्त लॉकडाउनश्श् लागू करने की घोषणा की। वह नागपुर के प्रभारी मंत्री हैं। पिछले महीने अमरावती में लॉकडाउन लागू किया गया, जबकि अमरावती संभाग के अन्य जिलों में कुछ पाबंदियां लगाई गईं। इस बीच मुख्यमंत्री ने जे जे अस्पताल में 'कोवैक्सीन' की पहली खुराक ली।

इसके साथ ही पंजाब में भी स्थिति बेहद खराब होती जा रही है। यहां पर 7 जिलों में लुधियाना, पटियाला, मोहाली, जालंधर, नवाशहर, होशियारपुर, फतेहगढ़ साहिब और कपूरथला शामिल हैं। पंजाब में भी कोरोना के नए मामलों में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। इस बीच पंजाब के मुख्य स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर पंजाब के 7 जिलों में आज से नाइट कर्फ्यू लगाया गया है।

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 23,285 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,13,08,846 हो गई। मिजोरम में 13 वर्षीय एक किशोर के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,435 हो गई। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक दिन में कोविड-19 के 937 नए मामले सामने आने के बाद यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,73,130 हो गई। कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर लागू प्रतिबंधों के बीच ठाणे के कल्याण में एक विवाह में करीब 700 लोग शामिल हुए जिसके बाद पुलिस ने आयोजकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

Next Story