undefined

जी-मेल अचानक बन्द, दुनिया में मचा हड़कम्प!

मंगलवार की शाम पांच बजकर पांच मिनट पर अचानक जीमेल ने काम करना बंद कर दिया था, जो गुरूवार की सुबह 12 बजे तक जारी रहा।

जी-मेल अचानक बन्द, दुनिया में मचा हड़कम्प!
X

नई दिल्ली। आज दुनिया को तकनीकी स्तर पर बड़ी समस्या का सामना करना पड़ा। दुनिया भर की कनेक्टिविटी का मुख्य साधन बने जी-मेल अचानक आई तकीनकी खराबी के कारण ठप्प हो गया। इससे पूरी दुनिया में हड़कम्प मच गया। सारे सरकारी और गैर सरकारी कार्य भी प्रभावित हो गये। दुनिया की सबसे बड़ी ईमेल सर्विस प्रोवाइडर जीमेल में तकनीकी खराबी आने से पूरी दुनिया में हड़कंप मच गया है।

मंगलवार की शाम पांच बजकर पांच मिनट पर अचानक जीमेल ने काम करना बंद कर दिया था, जो गुरूवार की सुबह 12 बजे तक जारी रहा। हांलाकि तकनीकी खराबी किस वजह से आई इस बात का इस अवधि तक पता नहीं चल पाया था, जी मेल के इंजीनियर तकनीकी खराबी को दूर करने में जुटे हुए थे। इस तकनीकी खराबी से जी-मेल का मेलिंग सिस्टम ठप्प हो चुका था। इससे कोई भी संदेश नहीं भेजा जा रहा था। इसके बाद लोगों को बड़े पैमाने पर परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि दोपहर बाद इस तकनीकी खराबी को दूर करने में सफलता मिल गयी है और जी-मेल ने काम करना शुरू कर दिया है।

Next Story