undefined

गैस कांडः गैस के असर से नीले पड़ गए लोगों के शव, आखिर ऐसे कांड के बाद ही जागते है अधिकारी

गैस कांडः गैस के असर से नीले पड़ गए लोगों के शव, आखिर ऐसे कांड के बाद ही जागते है अधिकारी
X

लुधियाना। ग्यासपुरा में जब लोग रविवार की सुबह नींद से जागे तो उन्हें क्या मालूम था कि क्या होने वाला है। कुछ ही देर में इलाके में गैस का तांडव शुरू हो गया। सुबह उठ चाय के लिए दूध और किराना सामान लाने के लिए निकले लोगों ने ऐसी कल्पना भी नहीं की थी कि इतना बड़ा कांड हो जाएगा। जैसे जैसे लोग बाहर आते गए, पेड़ के पत्तों की तरह नीचे गिरते गए। एक बार तो पूरे इलाके में कोहराम मच गया। गोयल कोल्ड ड्रिंक स्टोर के बाहर लोगों को जमीन पर गिरा देख कोई आगे जाने की हिम्मत भी नहीं जुटा पा रहा था। गैस का असर इतना ज्यादा था कि तीन से चार घरों के साथ- साथ सामने झोपड़ी में दुकानें लगाने वालों पर भी असर हुआ। उसमें से भी कई लोग नीचे गिर गए। इसके बाद लोग वहां से भाग निकले ताकि अपनी जान बचा सकें। गोयल कोल्ड ड्रिंक स्टोर और आरती क्लीनिक के ऊपर ही मालिकों के घर हैं, लेकिन ऐसे कांड होने होने के बाद ही प्रशासन क्यों जागता है। यह एक गंभीर विषय है। क्या पाॅश इलाके में खतरनाक प्लांट कैसे लगाये गये। कौन उन्हें अनुमति दे रहा है। क्या लोगों की जीन की कीमत कुछ भी नहीं है। इस पर हमें विचार करना होगा। लुधियाना डीसी सुरभि मलिक ने कहा कि रेस्पिरेटरी सिस्टम में दम घुटने का कोई लक्षण नहीं, न्यूरोटाक्सिन से मौत संभव मैनहोल में मीथेन के साथ कुछ रासायनिक प्रतिक्रिया हो सकती है। जांच की जा रही है। एनडीआरएफ की टीमें सैंपल ले रही हैं। गैस लीकेज की जांच के लिए मशीनें लगाई गई हैं, जिसके बाद पता चल सकेगा कि यह कांड कैसे हुआ।

Next Story