undefined

करना था पैर का ऑपरेशन, डॉक्टर ने काट दिया हाथ

देश विदेश से हम चिकित्सकों के द्वारा ऑपरेशन के दौरान कोई चीज शरीर के अन्दर ही भूलने और ऑपरेशन में लापरवाही बरतने के मामले देखते ही रहते हैं, लेकिन बिहार से एक ऐसी खबर सामने आयी है, जिसने सभी को चैंकाने के साथ ही भयभीत भी करने का काम किया है।

करना था पैर का ऑपरेशन, डॉक्टर ने काट दिया हाथ
X

मुजफ्फरपुर। देश विदेश से हम चिकित्सकों के द्वारा ऑपरेशन के दौरान कोई चीज शरीर के अन्दर ही भूलने और ऑपरेशन में लापरवाही बरतने के मामले देखते ही रहते हैं, लेकिन बिहार से एक ऐसी खबर सामने आयी है, जिसने सभी को चैंकाने के साथ ही भयभीत भी करने का काम किया है। एक महिला को चिकित्सक की नासमझी से अपना एक हाथ गंवाना पडा। इस महिला के पैर का ऑपरेशन करना था, लेकिन चिकित्सक ने गंभीर लापरवाही बरतते हुए उसका हाथ ही काट डाला।

बिहार के मुजफ्फरपुर से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां पैर के ऑपरेशन के दौरान एक महिला को गलत जगह सुई लगा दी गई। इससे उसका हाथ काटना पड़ा। यह घटना ब्रह्मपुरा थानाक्षेत्र के एक निजी अस्पताल की है। लगभग 11 महीने तक पटना के अस्पताल में इलाज कराने के बाद वह शुक्रवार को अपने घर पहुंची। इसके बाद वे मुआवजे के लिए वे अपने बेटे के साथ ब्रह्मपुरा स्थित निजी अस्पताल पहुंची। यहां अस्पताल के कर्मियों ने उनके साथ बदसलूकी और मारपीट की। इस दौरान अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ।

वहीं सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को महिला के परिजनों के गुस्से का सामना करना पड़ा। पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामले को शांत करवाया। करजा थानाक्षेत्र के नरहरसराय गांव की रहने वाली पीड़िता आभा राय ने बताया कि वह तीन फरवरी 2020 को अपने घर में गिर गई थीं। इस दौरान उनका कूल्हा टूट गया था।

उनके परिवार ने उन्हें ब्रह्मपुरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने उनके पैर के ऑपरेशन की बात कही थी। इसके बाद ऑपरेशन करके उनका हाथ काट दिया गया। इसके बाद ब्रह्मपुरा के डॉक्टर उनसे मिलने के लिए आए थे। उन्होंने वादा किया था कि स्वस्थ होकर लौटने के बाद वे उनके आर्टिफिशियल हाथ लगाने का खर्चा उठाएंगे। जब शुक्रवार को वे मुआवजा लेने के लिए अस्पताल पहुंची तो उनके साथ बदसलूकी और मारपीट की गई। इस दौरान उनका बेटा चोटिल हो गया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इस मामले को लेकर लोगों में रोष बना हुआ है। लोगों ने चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसको गिरफ्तार करने और पै्रक्टिस से डिबार करन की माग की है।

Next Story