undefined

भारतीय रेलवे ने बनाये दो कीर्तिमान-बंगलादेश तक पहुंचा पैगाम

भारतीय रेलवे नित्य नये कीर्तिमान स्थापित करने में जुटा हुआ है। रेल मंत्रालय के अनुसार आज भी भारतीय रेलवे के इतिहास में दो ऐसे ही कीर्तिमान जुड़े हैं।

भारतीय रेलवे ने बनाये दो कीर्तिमान-बंगलादेश तक पहुंचा पैगाम
X


नई दिल्ली। कोरोना काल में भले ही रेल यातायात ठप्प पड़ा हुआ है, लेकिन ऐसे में भी भारतीय रेलवे नित्य नये कीर्तिमान स्थापित करने में जुटा हुआ है। रेल मंत्रालय के अनुसार आज भी भारतीय रेलवे के इतिहास में दो ऐसे ही कीर्तिमान जुड़े हैं। भारतीय रेल की इस उपलब्धि को रेल मंत्री पीयूष गोयल ने देशवासियों के साथ साझा किया है।

बुधवार को रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भारतीय रेलवे के द्वारा दो बड़ी उपलब्धियों की जानकारी देते हुए इसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन का कमाल बताया है। रेल मंत्री ने अपने संदेश में कहा कि रेलवे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृतव में नित्य प्रतिदिन नये नये कीर्तिमान बना रहा है। इसके साथ ही रेलवे ट्रैक पर रफ्तार की नई गाथा को भी गढ़ा जा रहा है। रेलवे के इसी मिशन रफ्तार को बढ़ावा देते हुए नई ऊचाईयों को छूने में लगातार सफलता मिल रही है।

रेल मंत्री के अनुसार आज भी भारतीय रेलवे ने मिशन रफ्तार में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इसके अन्तर्गत पटना-नई दिल्ली रूट पर चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस ने पहली बार 130 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार के साथ बिहार के पटना से नई दिल्ली की अपनी यात्रा को शुरू किया। इस उपलब्धि भरे क्षण की यादगार के लिए रेल मंत्री ने अपने ट्विटर हैंडल पर वीडियो भी शेयर किया है।

इसके साथ ही रेल मंत्री ने रेलवे के आज ही बनाये गये दूसरे कीर्तिमान की भी जानकारी दी है। इस कीर्तिमान का पैगाम बंगलादेश तक भी पहुंचा है। इसमें रेल मंत्री ने बताया कि भारतीय रेलवे के इतिहास में पहली बार उत्तर प्रदेश के दादरी में स्थित अंतरदेशीय कंटेनर डिपो से 100 ट्रैक्टर को लोड करते हुए इनको बेनापोल, बंगलादेश पहुंचाया गया है। कोरोना काल में ये दोनों की उपलब्धियां मायने रखती हैं। इन दोनों कीर्तिमान के वीडियो को रेल मंत्री द्वारा शेयर करते हुए देशवासियों को मोदी सरकार के कामकाज को सामने रखने का प्रयास किया गया है।

Next Story