undefined

दिल्ली में केजरीवाल का जादू कायम, भाजपा का हुआ सूपडा साफ

दिल्ली नगर निगम के चुनाव में अरविन्द केजरीवाल के नाम पर जनता ने फिर से दिल खोलकर वोटिंग की और आम आदमी पार्टी के विजन डवलपमेंट के आगे भाजपा को दरकिनार कर दिया। निगम के पांच वार्डों में हुए चुनाव में चार सीटों पर आप प्रत्याशियों ने कब्जा किया।

दिल्ली में केजरीवाल का जादू कायम, भाजपा का हुआ सूपडा साफ
X

नई दिल्ली। दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के लिए आज फिर एक बुरी खबर सामने आयी। आम आदमी पार्टी के मुकाबले में भाजपा का यहां पर सूपडा साफ हो गया। दिल्ली नगर निगम के पांच वार्डों के चुनाव में भाजपा अरविन्द केजरीवाल के विजन डवलपमेंट के आगे कहीं भी नहीं टिक पाई। इस चुनाव में पांच में से चार सीटों पर आम आदमी पार्टी और एक सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। यह चुनाव परिणाम आने वाले भाजपा के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन सकते हैं।

दिल्ली नगर निगम के पांच वार्ड पर उपचुनावों के नतीजे आ गए हैं और आम आदमी पार्टी ने जबरदस्त जीत हासिल की है। दिल्ली नगर निगम के पांच में से चार वार्डों में आम आदमी पार्टी की जीत हुई है, वहीं एक सीट कांग्रेस के खाते में गई है। एमसीडी के उपचुनाव के नतीजे भाजपा के लिए परेशान करने वाले हैं, क्योंकि इस बार बीजेपी का खाता भी नहीं खुला। दरअसल, बुधवार सुबह शुरू हुई मतगणना में शुरु से ही चार वार्ड पर आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार आगे चल रहे थे। हालांकि, बाद में नतीजे भी ऐसे ही रहे। शालीमार बाग नार्थ, कल्याणपुरी, त्रिलोकपुरी और रोहिणी-सी वार्ड में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों की जीत हुई है, जबकि चैहान बांगर क्षेत्र से कांग्रेस ने बाजी मारी है। बता दें कि इन पांच वार्ड में से चार आप के पास थे जबकि शालीमार बाग नार्थ से प्रतिनिधि भाजपा के पार्षद थे।

मतगणना के उपरांत सामने आये नतीजों के अनुसार त्रिलोकपुरी से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार विजय कुमार ने अपने प्रतिद्वंदी भाजपा उम्मीदवार ओम प्रकाश को 4986 वोटों के अंतर से हरा दिया है। वहीं, रोहिणी से आप उम्मीदवार राम चंदर ने भाजपा के राकेश को 2985 वोटों से हराया है। इसके अलावा, शालीमार बाग से आप कैंडिडेट सुनीता मिश्रा ने भाजपा की सुरभि राजू को 2705 वोटों के अंतर से राया है। वहीं, कल्याणपुरी में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार धीरेंद्र कुमार ने भाजपा के सियाराम को 7043 वोटों के अंतर से हराया है। दिल्ली नगर निगम के वार्ड पाषर्द पदों पर उपचुनाव में जीत के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में खासा जोश दिखा। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता जश्म मनाते दिखे। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। आम आदमी पार्टी के कार्यालय में कार्यकर्ताओं के बीच मिठाइयां भी बांटी गई और इस दौरान खुद मनीष सिसोदिया भी मौजूद रहे।

Next Story