undefined

महाराष्ट्र कंट्रोल से बाहर, 8 मार्च तक रहेगा लाकडाउन

महाराष्ट्र राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के तमाम प्रयास असफल होते नजर आ रहे हैं। सरकार द्वारा यहां घोषित किये गये लाकडाउन के बावजूद कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित अमरावती में पिछले 5 दिनों में 4061 नए कोरोना पाजिटिव केस सामने आने के कारण सरकार की चिंता बढ़ रही है।

महाराष्ट्र कंट्रोल से बाहर, 8 मार्च तक रहेगा लाकडाउन
X

मुम्बई। महाराष्ट्र में कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। हर हफ्ते यह पिछले हफ्ते की तुलना में ज्यादा तेजी से फैल रहा है। शुक्रवार को महाराष्ट्र में 8333 नए कोरोना पाजिटिव केस सामने आए। राज्य के 36 में से 28 जिलों को कोरोना ने अपनी चपेट में ले लिया है। कोरोना की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए अमरावती जिले के साथ ही अचलपुर में लाकडाउन को 8 मार्च तक बढ़ा दिया गया है। यहां पर 21 फरवरी को एक सप्ताह का लाकडाउन घोषित किया गया था। शनिवार की समीक्षा में यहां पर केस ज्यादा होने के कारण इसको बढ़ाया गया है।

शनिवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों पर गौर करें तो लाकडाउन कोरोना को कंट्रोल करने में कामयाब नहीं हो पा रहे हैं। खास कर विदर्भ रीजन की हालत चिंताजनक बनी हुई है। लाकडाउन के बावजूद कोरोना से सबसे सबसे ज्यादा प्रभावित अमरावती में पिछले 5 दिनों में 4061 नए कोरोना पाजिटिव केस सामने आए हैं। बढ़ते मामलों के कारण ही अमरावती और अचलपुर में 8 मार्च तक लाकडाउन को बढ़ाया गया है। अभी तक यहां पर 32 लोगों की उपचार के दरम्यान मृत्यु हो गई है। नागपुर में भी शुक्रवार को 1074 केस सामने आए। मुंबई की बात करें तो यहां भी लगातार तीसरे दिन हजार से ज्यादा कोरोना के नए केस सामने आए।

बुलढाणा जिले में शनिवार और रविवार का कफ्र्यू लागू है। अकोला, अकोट, मुर्तजापुर में 8 मार्च तक लाकडाउन लागू है। वर्धा में 36 घंटो का कफ्र्यू लागू है। सोलापुर में 7 मार्च तक नाइट कफ्र्यू लागू है। यवतमाल में 2 दिनों के लिए पूरी तरह से कफ्र्यू ू लगाया गया है। लातूर में भी जनता कफ्र्यू का पालन किया जा रहा है।

नागपुर में लाकडाउन तो नहीं है लेकिन शनिवार और रविवार को शराब की दुकानें और बाजारपेठ बंद रखे गए हैं। बारामती में होम क्वारंटाइन बंद कर दिया गया है। कोरोना के लक्षण दिखाई देते ही अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। सांगली में बिना मास्क पहने चलने वालों से डेढ़ लाख तक का जुर्माना वसूला जा चुका है। यानी हर तरीका और तिकड़म आजमाया जा रहा है लेकिन महाराष्ट्र में कोरोना काबू में नहीं आ रहा है। मुंबई में बीते शुक्रवार को कोरोना वायरस के 1,034 नए केस सामने आए हैं। इस खतरनाक वायरस के चलते मुंबई में जान गंवाने वालों की संख्या 11,461 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक मुंबई में लगातार तीसरे दिन 1000 से ज्यादा कोरोना वायरस संक्रमण के मामले सामने आए।

Next Story