undefined

केन्द्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत करोना पाॅजिटिव

गुरूवार को केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने ट्वीट करते हुए खुद के कोरोना पाॅजिटिव होने की जानकारी सार्वजनिक की।

केन्द्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत करोना पाॅजिटिव
X

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण का मामला देश के वीवीआईपी को अपनी चपेट में लगातार ले रहा है। अब पीएम नरेन्द्र मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत कोरोना पाॅजिटिव पाये गये है। उनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

गुरूवार को केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने ट्वीट करते हुए खुद के कोरोना पाॅजिटिव होने की जानकारी सार्वजनिक की। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर जारी संदेश में कहा कि अस्वस्थता के कुछ लक्षण दिखने पर मैंने कोरोना टेस्ट करवाया और मेरी रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है।


डाॅक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूँ। मेरा अनुरोध है कि गत दिनों में मेरे संपर्क में जो लोग आये हैं, वह स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जाँच करवाएं। आप सभी स्वस्थ रहें और अपना ध्यान रखें।'' गजेन्द्र सिंह शेखावत 2019 के लोकसभा चुनाव में राजस्थान की जोधपुर सीट से सांसद निर्वाचित हुए। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन में वह किसान मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव के तौर पर कार्य कर रहे ळैं। उनको राजस्थान का बड़ा किसान नेता समझा जाता है। वह पिछले दिनों उस समय चर्चाओं में आये जब राजस्थान सरकार में उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट द्वारा अशोक गहलोत सरकार से बगावत की थी। गजेन्द्र सिंह शेखावत पर ही राजस्थान की कांग्रेस सरकार को गिराने की साजिश रचने के आरोप लगे थे और उनके खिलाफ राजस्थान में पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज किया था।

Next Story