undefined

सोशल मीडिया के सहारे कर्नाटक में भड़की हिंसा, तीन की मौत

सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक समुदाय के लिए की गयी टिप्पणी से रोष इतना भड़का कि हिंसा फैल गयी। पुलिस को हिंसा को काबू में करने के लिए फायरिंग करनी पड़ी। पुलिस की गोली लगने के कारण तीन लोगों की मौत हो गयी।

सोशल मीडिया के सहारे कर्नाटक में भड़की हिंसा, तीन की मौत
X

बेंगलुरु। सोशल मीडिया एक बार फिर से हिंसा को जन्म देने वाली साबित हुई। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक समुदाय के लिए की गयी टिप्पणी से रोष इतना भड़का कि हिंसा फैल गयी। पुलिस को हिंसा को काबू में करने के लिए फायरिंग करनी पड़ी। पुलिस की गोली लगने के कारण तीन लोगों की मौत हो गयी। हिंसा भड़कने के बाद लोगों ने पुलिस को ही निशाना बनाना शुरू कर दिया था। इसमें पुलिस पर पथराव किया गया और पुलिस के वाहनों को आग लगा दी गयी।

आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि मंगलवार रात एक समुदाय विशेष के लोग सोशल मीडिया पर पैगंबर मोहम्मद के बारे में भड़काऊ पोस्ट डालने के लिए कांग्रेस विधायक पुलकेशी नागर के एक रिश्तेदार की गिरफ्तारी की मांग को लेकर केजी हल्ली थाने के पास एकत्रित हुए। वे लोग अपनी मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे और उन्होंने विधायक के मकान पर पथराव किया तथा आसपास खड़े वाहनों को आग लगा दी। पुलिस ने हिंसक विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। इसके तुरंत बाद भीड़ ने थाने में घुसकर पुलिसकर्मियों पर पथराव शुरू कर दिया। सूत्रों ने बताया कि भीड़ को शांत करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे लेकिन वे भी भीड़ का निशाना बन गए। इसके बाद प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को गोलीबारी करनी पड़ी जिसमें तीन लोगों की मौत हो गयी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने विधायक के रिश्तेदार को आपत्तिजनक पोस्ट के लिए गिरफ्तार कर लिया है और 150 से अधिक लोगों को समाज की शांति और सद्भाव बिगाड़ने के लिए गिरफ्तार किया गया है। पुलिस कार्यवाही के बाद शहर में शांति का वातावरण बना हुआ है। फोर्स को तैनात कर दिया गया है। ऐसे में किसी को भी भीड़ एकत्र करने की अनुमति नहीं दी गयी। मिश्रित इलाकों में फोर्स को बढ़ा दिया गया है। पुलिस पिकेट भी गश्त पर लगा दी गयी है। हिंसा में शामिल रहे लोगों की पहचान करायी जा रही है। इसके साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमों को लगा दिया गया है। कुछ लोगों की गिरफ्तारी भी की जा रही है।

Next Story