undefined

मेरे मन में राम की तरह बसे हैं चरण सिंहः पंकज मलिक

कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं शामली सीट से पूर्व विधायक पंकज मलिक ने जयंत की रैली में खुलासा करते हुए बताया कि उनको रालोद में लाने के बहुत प्रयास हुआ, लेकिन उस दौरान उन्होंने यह कह दिया था कि मैं कहीं भी रहूं मेरे मन में राम की तरह चौ. चरण सिंह बसे हुए हैं। मैं हमेशा ही इस परिवार का सम्मान करता रहा हूं।

मेरे मन में राम की तरह बसे हैं चरण सिंहः पंकज मलिक
X

मुजफ्फरनगर। जयंत की लोकतंत्र बचाओ रैली में पूर्व विधायक पंकज मलिक ने बसपा सरकार में उनके खिलाफ हुए लाठीचार्ज की भी याद दिलाते हुए कहा कि तब भी किसानों की ताकत ने बसपा की सरकार को इसी मैदान पर झुकाने का काम किया था और आज फिर से किसानों ने अपनी शक्ति का प्रदर्शन कर जयंत के लिए आवाज उठाई है।

कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक पंकज मलिक ने कहा कि आज वक्त संघर्ष का है। प्रदेश में एक ऐसी सरकार है, वह किसानों का खून चूसने का काम कर रही है। बिजली के रेट बढ़ा दिये गये। गन्ना का भुगतान नहीं हो पा रहा है। कृषि कानून बनाकर किसानों के हाथ काटकर किसानों को बंधुआ मजदूर बनाना चाहती है। जब राहुल गांधी और जयंत चौधरी ने किसानों के खिलाफ अन्याय के लिए लड़ाई लड़ी तो इस सरकार ने उनको अपमानित किया।

लाठी के जोर पर सरकार विपक्षी नेताओं को डराने का काम कर रही है, लेकिन हम डरने वाले नहीं है। भाजपा सरकारों की कुनीतियों ने किसान को कमजोर किया है। किसान जब भूमि अधिग्रहण के लिए अपना मुआवजा मांगता है तो ये लोग पुलिस से किसानों पर लाठीचार्ज करवाते हैं। कांग्रेस ने किसानों की आवाज उठाई, राहुल गांधी ने पंजाब ने बड़ा आंदोलन किया। इससे यह सरकार घबरा रही है। जयंत चौधरी और राहुल गांधी पर पड़ी योगी सरकार की हर एक लाठी किसानों के सम्मान और स्वाभिमान पर चोट पहुंचाने वाली साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि दीपेन्द्र हुड्डा और जयंत चौधरी योगी की पुलिस की लाठी के जोर से डरने वाले नही हैं। मंच से उन्होंने एक खुलासा करते हुए कहा कि उनको रालोद में लाने के प्रयास हुए थे, लेकिन उन्होंने साफ कर दिया था कि हमारे मन और मस्तिष्क में चौधरी चरण सिंह की तस्वीर राम की तरह ही बसी है। मुझे आॅफर था पार्टी में आने का लेकिन मैंने तब भी कहा था कि मैं राजनीतिक स्तर पर कहीं भी रहूं, इस परिवार का हमेशा ही सम्मान करता रहूंगा।

Next Story