undefined

ब्राह्मण समाज के लोगों की चेतावनी, इस विधायक को दिया टिकट को नहीं देंगे वोट!

ब्राह्मण समाज के लोगों की चेतावनी, इस विधायक को दिया टिकट को नहीं देंगे वोट!
X

ब्राह्मण समाज के लोगों की चेतावनी, इस विधायक को दिया टिकट को नहीं देंगे वोट!

मुजफ्फरनगर। भाजपा के खतौली सीट से विधायक विक्रम सैनी का ही अभी गत दिवस ही ब्राह्मण समाज के लोगों ने उनके आवास पर जाकर नीम का पेड देकर सम्मान किया था और आज ब्राह्मण समाज के लोगों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोलते हुए समाज के लोगों पर अभद्र टिप्पणी का आरोप लगाकर मुख्यमंत्री से उनके खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया।

सोमवार को राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर में खतौली विधानसभा सीट से भाजपा विधायक विक्रम सैनी द्वारा ब्राह्मण समाज के प्रबुद्ध लोगों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी किये जाने पर गहरा आक्रोश प्रकट किया गया। महासंघ के आह्नान पर ब्राह्मण समाज के लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे और भारतीय किसान यूनियन के डीएम कार्यालय पर चल रहे धरने के बीच ही भाजपा विधायक के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह को दिया। समाज के प्रभुध लोगो ने आने वाले समय मे एक ओर सामूहिक वादा किया कि अबकी बार जो पार्टी विधायक विक्रम सैनी को टिकट देगी ब्राह्मण समाज उसके खिलाफ वोट करेगा। प्रशासन के माध्यम से मुख्य मंत्री से उक्त विधायक के खिलाफ दण्डात्मक कार्यवाही की मांग की।



ज्ञापन देने वाले में मुख्य रूप से ध्यानचंद कुश राष्ट्रीय सचिव, पंडित सुबोध शर्मा ( प्रभारी पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं प्रभारी नियुक्ति समिति पश्चिमी उत्तर प्रदेश), अनिल आनन्द भट्ट, उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश, अंकित शर्मा राष्ट्रीय सचिव, अमित शर्मा उपाध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश, प्रमोद शर्मा प्रभारी सहारनपुरमण्डल एवं मण्डल अध्यक्ष, प्रह्लाद शर्मा जिलाध्यक्ष कर्मकांड प्रकोष्ठ, तरुण शर्मा मुख्य महासचिव युवा, अमरनाथ शर्मा मण्डल अध्यक्ष सहारनपुर, डॉ. शेलेन्द्र गौतम प्रभारी जिला मुजफ्फरनगर, सुभाष गौतम जिलाध्यक्ष, जय भगवान शर्मा, प्रह्लाद शर्मा, राजकिशोर शर्मा, सतीश कौशिक जिला मीडिया प्रभारी, अखिल शर्मा युवा जिलाध्यक्ष, राजू अवस्थी, विशाल, आशीष शर्मा, हेमंत शर्मा, गौरव शर्मा सहित अन्य ब्राह्मण नेता उपस्तिथ रहे।

Next Story