undefined

भाजपा से जुड़ा है मेरठ रेप कांड का आरोपी

भाजपा से जुड़ा है मेरठ रेप कांड का आरोपी
X

मेरठ। 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। आरोपी मार्शल आर्ट ट्रेनर व भाजपा से जुडा बताया गया है। पुलिस के अनुसार जिस गाडी में छात्रा के साथ दुष्कर्म हुआ है उसपर भाजपा का स्टीकर लगा हुआ है। आरोपी युवक ने खुद को गौरक्षा सेवा समिति का महानगर अध्यक्ष बताया है। पुलिस के अनुसार आरोपी युवक के पास छात्रा मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग लेने आती थी। शुक्रवार को कोचिंग की छुट्टी थी, इस पर युवक ने किशोरी की स्कूटी बागपत रोड स्थित कैफे पर खड़ी कराई और उसे अपने साथ कार में बिठाकर ले गया। आरोप है कि कार को सुनसान जगह पर ले जाकर उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे वापस छोड़ दिया। किशोरी घर पहुंची तो उसकी हालत बिगड़ने लगी। इस पर परिजनों ने उसे केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया। एसएसपी अजय साहनी ने बताया​ कि पुलिस को एक मेमो मिला जिसमें छात्रा के बारे में जानकारी मिली।

इस पर तत्काल टीपीनगर पुलिस को मौके पर भेजा गया। पुलिस ने किशारी से बातचीत कर आरोपी युवक के बारे में पता किया। सूचना के बाद पुलिस ने आरोपित पुलकित सैनी निवासी प्रेमपुरी रेलवे रोड को कार समेत गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी की हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपित से पुलिस पूछताछ कर रही है। परिवार के लोगों ने आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं आरोपी युवक ने रेप की बात से इंकार किया है। पूछताछ में उसने खुद को गो रक्षा सेवा समिति का महानगर अध्यक्ष बताया है।

Next Story