undefined

हिंद मजदूर किसान समिति दलित मोर्चा ने साक्षी हत्याकांड पर जताया आक्रोश

महिला मोर्चा प्रभारी पंकज के नेतृत्व में लक्ष्मण विहार में एक पंचायत बुलाई गई। उन्होंने दिल्ली में हुए साक्षी हत्याकांड की घोर निंदा की।

हिंद मजदूर किसान समिति दलित मोर्चा ने साक्षी हत्याकांड पर जताया आक्रोश
X

मुजफ्फरनगर। हिंद मजदूर किसान समिति दलित मोर्चा के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि साक्षी के हत्यारे को फांसी नहीं दी गई तो वे आंदोलन करेंगे। दरअसल, महिला मोर्चा प्रभारी पंकज के नेतृत्व में लक्ष्मण विहार में एक पंचायत बुलाई गई। उन्होंने दिल्ली में हुए साक्षी हत्याकांड की घोर निंदा की। साथ ही आरोपी को जल्द से जल्द फांसी की सजा सुनाई जाने की मांग की।

साक्षी हत्याकांड के विषय में जानकारी देते हुए युवतियों को सजग रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि हम हिन्द मजदूर किसान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्र मोहन की प्रेरणा से जल्द ही एक अभियान शुरू करने जा रहे हैं। इसके तहत गांव-गांव जाकर बच्चियों को जागरूक किया जाएगा। बताया जाएगा कि कुछ लोग किस प्रकार हाथ में कलावा बांधकर लड़कियों को गुमराह करते हैं और बाद में उनका धर्म परिवर्तन कराकर उनके साथ श्र(ा या साक्षी जैसे जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया जाता है।

उन्होंने कहा कि बेटियों को जागरूक करने की बहुत जरूरत है। ऐसी घटनाओं के पीछे एक कारण और भी हैं। हमारा अपने धर्म और संस्कृति के विषय में जागरूक न होना। इस मामले में जागरूकता जरूरी है। अपनी बहन बेटियों को जागरूक करना होगा। अपनी संस्कृति और परंपराओं को अपनाकर ही हमारी बहन बेटियां सुरक्षित रह सकती हैं। इस अवसर पर संगीता, सुषमा, नेहा, मीनू, सुरेश, सीमा, राजबीरी, आंचल, शिवानी, मनू, पूनम, नुपुर, भारती इत्यादि सम्मिलित हुई।

Next Story