undefined

भाजपा अध्यक्ष नड्डा की बैठक के बाद होगा निर्णय- यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार होगा या नहीं!

लखनऊ। यूपी में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां जहां जोर पकडने लगी हैं, वहीं मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें भी लगाई जा रही हैं। मंत्रिमंडल विस्तार पर आज शाम तक फैसला हो जाने की उम्मीद है,

भाजपा अध्यक्ष नड्डा की बैठक के बाद होगा निर्णय- यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार होगा या नहीं!
X

लखनऊ। यूपी में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां जहां जोर पकडने लगी हैं, वहीं मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें भी लगाई जा रही हैं। मंत्रिमंडल विस्तार पर आज शाम तक फैसला हो जाने की उम्मीद है, क्योंकि यूपी मंत्रिमंडल विस्तार के फैसले को लेकर आज अहम दिन है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ आज की बैठक में इस बात पर लगेगी कि मंत्रिमंडल का विस्तार होगा या नहीं।

आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा लखनऊ में मौजूद रहेंगे। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत अध्यक्ष सम्मेलन को जेपी नड्डा संबोधित करेंगे। सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अन्य नेता भी मौजूद रहेंगे। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा, महामंत्री ;संगठनद्ध सुनील बंसल भी बैठक में मौजूद रहेंगे। आज यानी शनिवार को दोपहर 1.15 बजे विधानसभा प्रभारियों के साथ भी बैठक होगी। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष 3.30 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे। शाम 4 बजे मंत्रियों, पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज संगठन और सरकार के कार्यों की समीक्षा करेंगे। जेपी नड्डा मंत्रियों की परफॉर्मेंस भी परखेंगे। मंत्रियों और पदाधिकारियों को सौपें गए एजेंडे पर जवाब तलब करेंगे। दरअसल, मंत्रियों को चार साल का रिपोर्ट कार्ड तैयार करने का निर्देश दिया गया था। मंत्रियों को मैं नहीं कि हम की तर्ज पर कार्य करने का निर्देश मिला था। मंत्रियों को प्रभार वाले जिले में संगठन के साथ बैठक का भी निर्देश दिया गया था। बीते 21- 22 जनवरी के दौरे के बाद फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष लखनऊ में पार्टी नेताओं को चुनावी मंत्र देने पहुंचे हैं। मंत्रियों को किसी भी गांव में एक दिन-एक रात गुजारने का भी लक्ष्य दिया गया था।

Next Story