undefined

पंचायत चुनाव-बगावत करने पर भाजपा ने 10 प्रत्याशियों को किया बाहर

यूपी में चल रहे पंचायत चुनाव में अनुशासन को लेकर भाजपा ने बड़ी कार्यवाही की है। अयोध्या में जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव में चेतावनी के बाद भी पार्टी से बगावत कर चुनाव मैदान में उतरने वाले जिन बागी प्रत्याशियों पर ये कार्यवही की गयी है, उनमें जिला मंत्री और पूर्व जिला मंत्री भी शामिल हैं।

पंचायत चुनाव-बगावत करने पर भाजपा ने 10 प्रत्याशियों को किया बाहर
X

अयोध्या। यूपी में चल रहे पंचायत चुनाव में अनुशासन को लेकर भाजपा ने बड़ी कार्यवाही की है। अयोध्या में जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव में चेतावनी के बाद भी पार्टी से बगावत कर चुनाव मैदान में उतरने वाले 10 बागी प्रत्याशियों को पार्टी से निकाल दिया गया है। इनमें जिला मंत्री और पूर्व जिला मंत्री भी शामिल हैं।

जनपद में जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रहे बागी प्रत्याशियों को भारतीय जनता पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। पार्टी से विद्रोह कर भाजपा के जिला मंत्री व पूर्व जिला मंत्री सहित 10 कार्यकर्ताओं ने बगावत कर पर्चा दाखिल कर दिया है, जिसके बाद भाजपा की अयोध्या इकाई ने यह फैसला लिया है।

जिला अध्यक्ष संजीव सिंह ने सभी 10 बागी प्रत्याशियों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। आधिकारिक रूप से प्रदेश अध्यक्ष की अनुमति से प्रदेश उपाध्यक्ष जिला प्रभारी पूर्व सांसद पदमसेन चैधरी ने पार्टी द्वारा घोषित की गई उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ने के कारण बागी उम्मीदवारों को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने का कारण बताते हुए निष्कासित किया गया है।

इनको छह साल के लिए निष्कासित किया गया है, जिसमें हैरिंग्टनगंज प्रथम से महेंद्र चैरसिया, अमानीगंज दितीय से निर्मला देवी, तारुन प्रथम से राम अरज वर्मा, बीकापुर द्वितीय से जंग बहादुर सिंह, रुदौली चतुर्थ से रामकरण रावत, मवई तृतीय से राजेश सिंह यादव अभिषेक यादव, मिल्कीपुर प्रथम से लाल चंद्र चैरसिया, बीकापुर प्रथम कृष्ण कुमार शर्मा व तारुन तृतीय से उपेंद्र दुबे ने दाखिल किया है पर्चा। भाजपा ने सभी दसों बागी को पार्टी से बाहर निकाला दिया है। जिला अध्यक्ष संजीव सिंह ने बागियों की लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा के अयोध्या जिला अध्यक्ष संजीव सिंह ने बताया कि इन सभी बागी उम्मीदवारों को एक बार पर्चा वापस लेने के लिए मौका दिया गया था, लेकिन इन लोगों ने पर्चा वापस नहीं लिया। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष की अनुमति के बाद इन सभी बागियों को पार्टी से निकाल दिया गया है।

Next Story