undefined

बीजेपी विधायक का गनर बना गुंडा-हाईवे पर पत्रकार-चालक को लाठी से पीटा

विधायक जी जाम में जरा देर क्या फंसे कि इस गुण्डा बने इस गनर ने हाईवे पर एक कार चालक और वहां पर जाम की कवरेज कर रहे एक पत्रकार को लाठी से बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया।

बीजेपी विधायक का गनर बना गुंडा-हाईवे पर पत्रकार-चालक को लाठी से पीटा
X


लखनऊ। भाजपा सुशासन की बात करती है। भाजपा में गलत काम करने वालों को बाहर का रास्ता दिखाने की नई व्यवस्था को लागू करने का दावा किया जा रहा है, लेकिन आज सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल एक वीडियो ने भाजपा विधायक को कठघरे में लाकर खड़ा कर दिया है। इस भाजपा विधायक के गनर पर सत्ता की हनक ऐसी सवार हुई कि यह खाकी वर्दी में होते हुए भी हाईवे पर गुण्डा बन गया है। विधायक जी जाम में जरा देर क्या फंसे कि इस गुण्डा बने इस गनर ने हाईवे पर एक कार चालक और वहां पर जाम की कवरेज कर रहे एक पत्रकार को लाठी से बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया।

उत्तर प्रदेश में बरेली जनपद के शाहजहांपुर की कटरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर विधायक बने ठाकुर विक्रम वीर सिंह अपने गनर की गुंडई के कारण सवालों के घेर में आ गये हैं। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भाजपा विधायक विक्रम वीर सिंह के गनर की एक वीडियो वायरल हो रही है। इस वीडियो में हाईवे पर यह गनर गुण्डा बनकर एक कार चालक को बुरी तरह से लाठी लेकर पीट रहा है। मामला हाईवे पर जाम लगने का है। यहां एक ट्रक और कार के बीच टक्कर हो जाने के बाद दोनों चालकों में विवाद हो गया था। इससे जाम लग गया। इसी बीच यहां पर भाजपा विधायक विक्रम वीर सिंह भी पहुंच गये थे।

जाम में गाड़ी फंसने से विधायक का गनर इतना नाराज हो गया कि वह खाकी वर्दी में होने के बावजूद गुण्डा बन बैठा। इस गनर ने लाठी लेकर पहले तो कार चालक को बुरी तरह से पीटा और फिर वहीं पर कवरेज कर रहे एक पत्रकार वाजिद हुसैन पर भी इसने हमला कर दिया। पत्रकारों का आरोप है कि विधायक के गनर ने उसको कवरेज करता देखकर लाठी के बाद लात घूंसों से पीटा और उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। पत्रकार का आरोप है कि यह सभी कुछ भाजपा विधायक विक्रम सिंह के कहने पर किया गया है।

यूपी विधानसभा में सबसे युवा विधायक हैं विक्रम सिंह

शाहजहांपुर के गांव डबौहरा सिमरा के मूल निवासी विक्रम वीर सिंह पुत्र ठा. वीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ मुन्ना को पिं्रस के रूप में क्षेत्र में पहचाना जाता है। विक्रम सिंह 2017 में पहली बार भाजपा के टिकट पर कटरा विधानसभा से विधायक चुने गये हैं। 33 वर्षीय विक्रम सिंह यूपी विधानसभा में सबसे युवा विधायकों में से हैं। 2014 से 2016 तक विक्रम सिंह नेशनल फर्टीलाइजर कारपोरेशन की राज्य सलाहकार समिति के सदस्य रहे हैं। इससे पहले वह सेंसर बोर्ड आॅफ इंडिया दिल्ली के सदस्य भी रहे हैं। विक्रम सिंह की शुरूआती शिक्षा मुमुक्ष आश्रम शाहजहांपुर में हुई। इसके बाद स्कीनडिया बोर्डिंग स्कूल फोर्ट ग्वालियर से पढ़ाई की। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ़ दिल्ली से बी. काम की डिग्री के अलावा स्कूल बिजनेस में एमबीए किया है। एसएस काॅलेज शाहजहांपुर से एलएलबी करने वाले विक्रम सिंह शिक्षा के लिए बेल्जियम और फ्रांस भी गये।

Next Story