undefined

बहिष्कार-भाजपा को वोट नहीं देंगे क्रांति सैनिक

राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा ने बैठक के बाद लिया निर्णय, दूसरे विकल्पों के लिए कार्यकर्ता स्वतंत्र

बहिष्कार-भाजपा को वोट नहीं देंगे क्रांति सैनिक
X

मुजफ्फरनगर। क्रान्ति सेना द्वारा लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा निर्णय लेते हुए संगठन के कार्यकर्ताआंे को हाई कमान के निर्देश जारी कर दिये हैं। इन निर्देशों में चुनाव के दौरान भाजपा को वोट नहीं करने के लिए कार्यकर्ताओं को कहा गया है। भाजपा के अलावा दूसरे सभी विकल्पों के लिए वोटिंग करने को कार्यकर्ता स्वतन्त्र रहेंगे।

मुजफ्फरनगर के प्रकाश चौक स्थित क्रांति सेना कार्यालय पर मुख्य पदाधिकारियों की सोमवार को र्हुइ एक बैठक में क्रांति सेना के संस्थापक अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार जब से अस्तित्व में आई है, तब से लेकर अब तक हिंदूवादी संगठनों को हाशिए पर रखने का कार्य किया गया है। जब-जब भी कोई आंदोलन हिंदू हितों में किया गया, तब तब संगठन के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों पर मुकदमे थोपे गए और जिनकी सुनवाई भी निर्वाचित भारतीय जनता पार्टी के विधायक, सांसदों और मंत्रियों ने नहीं की। उन्होंने कहा कि इसके अलावा बीजेपी सरकार मे बड़े पैमाने पर महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का कार्य किया गया। उन्होंने कार्यकर्ताआंे और पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि क्रांतिसेना का कोई भी कार्यकर्ता या पदाधिकारी बीजेपी को वोट ना करें। इसके अलावा व्यक्तिगत रूप से जो जिस भी प्रत्याशी को वोट देना चाहे या ना देना चाहे सभी स्वतन्त्र हैं।


उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को प्रत्यक्ष रूप से किसी भी पार्टी या किसी भी प्रत्याशी के समर्थन में किसी रैली या जुलूस में भाग नहीं लेने के निर्देश दिये। बैठक की अध्यक्षता क्रांतिसेना अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा व संचालन मंडल अध्यक्ष शरद कपूर ने किया। बैठक को सम्बोधित करने वालांे मंे मुख्य रूप से क्रान्ति सेना के प्रदेश महासचिव मनोज सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ. योगेंद्र शर्मा, मंडल अध्यक्ष शरद कपूर, मंडल अध्यक्ष किसान क्रांति सेना चौधरी शक्ति सिंह, मंडल अध्यक्ष प्रबुद्ध प्रकोष्ठ आलोक अग्रवाल, जिला अध्यक्ष लोकेश सैनी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम चैधरी, नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा नेहा गोयल, जिला महासचिव अंजू त्यागी, जिला संगठन मंत्री कंचन बाटला, जिला उपाध्यक्ष संजीव वर्मा, जिला महासचिव देवेंद्र चैहान, जिला सचिव नरेंद्र ठाकुर, जिला मीडिया प्रभारी बसंत कश्यप, जिला कार्यालय प्रभारी शैलेंद्र विश्वकर्मा, जिला कोषाध्यक्ष गौरव गर्ग, वरिष्ठ नेता राजेश कश्यप, उज्ज्वल पंडित आदि उपस्थित रहे।

Next Story