undefined

व्यापारी नेताओं केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान से की शिष्टाचार भेंट

कृष्णगोपाल मित्तल ने शहरवासियों की प्रमुख समस्याओं को उठाया, विकास पुरुष बताकर किया सम्मानित

व्यापारी नेताओं केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान से की शिष्टाचार भेंट
X

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के व्यापारियों ने शनिवार को केन्द्रीय राज्यमंत्री और स्थानीय सांसद डाॅ. संजीव बालियान से शिष्टाचार भेंट करते हुए उनके कार्यकाल में हुए जनपद के ऐतिहासिक विकास की प्रशंसा की और विकास पुरुष बताते हुए उनको सम्मानित किया। व्यापारी नेताओं ने शहरवासियों की कुछ प्रमुख समस्याओं को उनके सम्मुख उठाते हुए त्वरित निस्तारण की मांग भी की।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष, मंडल प्रभारी एवं सहसंयोजक भाजपा कृष्ण गोपाल मित्तल, प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह, संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष संजय मिश्रा, नगर अध्यक्ष वं सदस्य जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद राकेश त्यागी, संयुक्त महामंत्री पवन वर्मा, जिला उपाध्यक्ष प्रवीण त्यागी, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष एवं मंडल संयोजक भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ तरुण मित्तल द्वारा केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान से शिष्टाचार भेंट करते हुए नगर की प्रमुख समस्याओं पर चर्चा की गई, इस दौरान व्यापारी नेताओं द्वारा माननीय केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को विकास पुरुष के रूप में पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।

Next Story