undefined

महिलाआं का हौसला बढ़ाने टीकरी बार्डर पर पहुंची चरण सिंह की ये 'बहू'

केन्द्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन में आज महिला दिवस अनोखे अंदाज में मनाया गया। इस आंदोलन का मंच आज महिलाओं के हाथों में था और किसान नेताओं ने इन महिलाओं के औजस्वी विचारों को सुना।

महिलाआं का हौसला बढ़ाने टीकरी बार्डर पर पहुंची चरण सिंह की ये बहू
X

नई दिल्ली। केन्द्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन में आज महिला दिवस अनोखे अंदाज में मनाया गया। इस आंदोलन का मंच आज महिलाओं के हाथों में था और किसान नेताओं ने इन महिलाओं के औजस्वी विचारों को सुना। इन्हीं महिला किसानों का हौसला बढ़ाने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री और किसान मसीहा होने का रूतबा पाने वाले स्व चौ. चरण सिंह के खानदान की बहू चारू चौधरी भी पहुंची।


बता दें कि दिल्ली हिंसा के बाद किसान आंदोलन में राष्ट्रीय लोकदल ने भी आगे आकर बड़ी भूमिका निभाई। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ अजित सिंह किसानों के बीच जाकर पंचायत कर रहे हैं। वेस्ट यूपी में अजित सिंह ने केन्द्र सरकार के खिलाफ बड़ा अभियान छेड़ रखा है। गांव गांव उन्होंने किसानों को जागृत और एकजुट करने के लिए चिट्ठी भेजी है तो चलो गांव की ओर अभियान भी पार्टी चला रही है।

इसके साथ ही उनके पुत्र और पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी लगातार अलग अलग जनपदों में किसान महापंचायत कर किसानों को तीनों कृषि कानूनों के प्रति सचेत करते हुए भाजपा और उसकी सरकारों पर किसान विरोधी नीति का आरोप लगा रहे हैं। पिता पुत्र की जोड़ी ने वेस्ट यूपी की खाप पंचायत के मुख्यालय मुजफ्फरनगर में भी बड़ी सियासी गरमाहट पैदा की है। सौरम प्रकरण को रालोद ने जिस उग्र अंदाज में उठाया और जयंत ने सोशल मीडिया तो अजित सिंह ने किसानो के बीच गांव में जाकर पंचायत की, उससे इस आंदोलन में नई जान पड़ी है। अभी तक पिता पुत्र ही दिल्ली बार्डर से लेकर गांव दर गांव इस आंदोलन को मजबूत बनाने में जुटे थे, लेकिन अब इस परिवार की बहू ने भी मोर्चा संभाला है।

किसान आंदोलन के 100 दिनों से ज्यादा समय होने पर पहली बार रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी की पत्नी चारू चौधरी इस आंदोलन में जमीनी स्तर पर नजर आई। चारू चौधरी ने आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस टीकरी बार्डर पर किसान आंदोलन के लिए धरने पर जमी महिला किसानों के बीच जाकर मनाया। इस दौरान चारू चौधरी ने महिलाओं के हौसले की प्रशंसा की और अपने विचार भी खुलकर मीडिया कर्मियों के सामने रखे। उन्होंने पूरे धरना स्थल पर घूमकर बुजुर्ग महिलाओं का आशीर्वाद भी लिया। चारू चौधरी की इस मुलाकात की कुछ तस्वीरों को उनके पति जयंत चौधरी ने अपने आफिशियल ट्विटर अकाउंट पर भी शेयर किया है। बता दे कि चारू चौधरी कई चुनावों में रालोद के प्रचार की कमान भी बखूबी संभाल चुकी हैं। उनको एक अच्छा वक्ता भी माना जाता है।

Next Story