undefined

महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती पर सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती पर सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि
X

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक अध्यक्ष स्व चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पावन जयंती पर उनकी स्मृतियों को कोटिशः नमन करते हुए अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।

भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष रहे खाटी किसान नेता स्वर्गीय महेंद्र सिंह टिकेट की मंगलवार को 85 वी जयंती मनाई जा रही है।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कृषक उन्नयन हेतु सतत प्रयत्नशील रहने वाले, अन्नदाता किसानों के संरक्षक, अभिभावक के रूप में किसानों के जीवन में खुशियां लाने के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित करने वाले चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत जी महान किसान नेता थे।

भारतीय किसान यूनियन का गठन करने वाले चौधरी महेंद्र सिंह टिकेट का जन्म उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद के कस्बा सिसौली में 6 अक्टूबर 1935 को हुआ था।

किसान मसीहा टिकैत साहब की जन्म जयंती पर शत शत नमन @bkutikait pic.twitter.com/qpZhtYVFyD

Next Story