undefined

एम.जी. पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया दीपावली महोत्सव

दीया सज्जा और रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई अपने कला प्रतिभा, ग्रीन दिवाली मनाने का दिया संदेश

एम.जी. पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया दीपावली महोत्सव
X

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल प्रांगण में दीपावली पर्व के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर किंडरगार्टन के नन्हे मुन्ने बच्चों ने नृत्य एवं कला प्रतिभा का सुन्दर प्रदर्शन कर सभी को प्रभावित किया तो वहीं दूसरे छात्र-छात्राओं ने दीया और रंगोली मैकिंग प्रतियोगिता में प्रतिभागिता करते हुए अपनी अपनी कला प्रतिभा से परिचय कराकर सभी का दिल जीत लिया। छात्राओं ने भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।

एम.जी. पब्लिक स्कूल में दीपोत्सव का पर्व धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से एम.जी. चेरिटेबिल ट्रस्ट के चेयरमैन सतीश चन्द गोयल, एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल और स्कूल कमेटी के कोषाघ्यक्ष रोहित सिंघल उपस्थित रहे। प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने विद्यालय प्रांगण में पधारने पर अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि विद्यालय प्रांगण में दीपावली महोत्सव कार्यक्रम परम्परागत रूप से हर्षोल्लास से मनाया गया। किंडरगार्टन से कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में अपनी प्रतिभागिता की। मोर्निंग असेम्बली में नन्हे मुन्ने बच्चों ने दीपावली उत्सव के उल्लास का प्रदर्शित करने के लिए सुन्दर नृत्य प्रस्तुत किया। इसके अलावा कक्षाओं में आयोजित गतिविधियों में विद्यार्थियों ने दीप मेकिंग और आर्ट एण्ड क्राफ्ट में अपनी प्रतिभा को साबित किया। बच्चों ने सुन्दर और मनभावन दीये बनाकर सभी को प्रभावित किया। इसके अलावा घर के वेस्ट मेटेरियल से बच्चों ने साज सज्जा के सुन्दर आइटम भी तैयार किये। छात्र-छात्राओं ने रंगोली मेकिंग में प्रतिभाग करते हुए अपने कला प्रतिभा को साबित किया और एक से बढ़कर एक सुन्दर रंगोली बनाकर विद्यालय प्रांगण को सौन्दर्य प्रदान किया। बच्चे अपने घरों से मिष्ठान लेकर आये और एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर दीपावली की खुशियों को भी साझा किया।


सांस्कृतिक कार्यक्रम में एम.जी. चेरिटेबिल ट्रस्ट के चेयरमैन सतीश चन्द गोयल, एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल और स्कूल कमेटी के कोषाघ्यक्ष रोहित सिंघल और प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने भगवान गणेश एवं माता लक्ष्मी के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर पूजन किया। कार्यक्रम में कक्षा-10 की छात्राओं श्रेष्ठा और विदूषी ने भगवान श्रीराम, सीता और लक्ष्मण के जीवन दर्शन, त्याग और संघर्ष को एक कविता के माध्यम से प्रस्तुत किया। कक्षा-10 की ही छात्राओं ने भारतीय संस्कृति और श्रीराम के जीवन चरित्र पर आधारित नृत्य प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। शिक्षिका नेहा कौशिक ने राम और उनके धाम श्रीराम मंदिर को समर्पित कविता प्रस्तुत की। इण्टर हाउस रंगोली प्रतियोगिता में रामा हाउस प्रथम, टैगोर हाउस द्वितीय, नानक हाउस तृतीय स्थान पर रहे। कृष्णा हाउस को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। दीया सज्जा प्रतियोगिता में छात्रा प्राक्षी प्रथम, मान्या द्वितीय और युक्ती तृतीय स्थान पर रहीं। दिव्यांशी गोयल को सांत्वना पुरस्कार मिला।

एम.जी. चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन सतीश चन्द गोयल ने अपने सम्बोधन में सभी को दीपोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि त्यौहारों पर हमें एक दूसरे के साथ परस्पर सहयोग की भावना के साथ चलने की सीख मिलती है। दीपावली पर हम अपने आसपास के उन जरूरतमंद लोगों की भी मदद करें। उन्होंने घरों में मिट्टी के दीये जलाने के लिए भी सभी को प्रेरित किया। महाभारत और रामायण हमें जीवन दर्शन का ज्ञान देते हैं। भगवान श्रीराम पितृ, मातृ और भ्राता भक्त थे, उनका जीवन आदर्श हैं और हमें उससे सीखना चाहिए।

प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने बच्चों को दीपावली के त्यौहार से जुडे पंच उत्सव की जानकादेने के साथ ही उनको पर्यावरण और स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों के साथ ही सभी को ग्रीन दिवाली मनाने का सकारात्मक संदेश देते हुए कहा कि पटाखे पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए घातक हैं, इनसे जितना हो सकें हमको बचना चाहिए। इसके साथ ही त्यौहार हमको आपस में मिल जुलकर खुशियां बांटना सिखाते हैं। उन्होंने बच्चों को बताया कि यह त्यौहार मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन चरित्र का दर्शन भी कराता है। हमें अपने जीवन में भगवान श्रीराम के जीवन के आदर्श अपनाने चाहिए ताकि उचित चरित्र निर्माण किया जा सके। उन्होंने सभी से इस दीपोत्सव में बाहर उजियारा करने के साथ ही अपने अंदर के अंधेरे को त्यागने की अपील भी की। अंत में सभी को मिष्टान वितरित करते हुए दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम में सभी शिक्षक शिक्षिकाओं एवं स्टाफ का सहयोग रहा।

Next Story