undefined

आस्था और भक्तिभाव के साथ जनपद में मनाया दुर्गाष्टमी का पर्व

मां दुर्गा के आठवें स्वरूप देवी महागौरी का पूजन किया। सुबह से ही शहर के मंदिरों में श्र(ालुओं की भीड़ रही।

आस्था और भक्तिभाव के साथ जनपद में मनाया दुर्गाष्टमी का पर्व
X

मुजफ्फरनगर। चैत्र नवरात्र के आठवें दिन मंगलवार को दुर्गाष्टमी पर श्र(ालुओं ने सौभाग्य और धन संपदा की अधिष्ठात्री देवी महागौरी का पूजन कर व्रत खोला। इसके साथ ही शहर और गांव देहात के देवी मंदिरों में भक्तों द्वारा पूजा अर्चना की गई। घरों में हवन के अलावा कन्याओं को जिमाया भी गया।


मंगलवार को जनपद में पूर्ण आस्था और श्र(ा भाव के साथ दुर्गाष्टमी मनाई गई। नवरात्र में श्र(ालुओं ने मां दुर्गा के आठवें स्वरूप देवी महागौरी का पूजन किया। सुबह से ही शहर के मंदिरों में श्र(ालुओं की भीड़ रही। शहर के पंजाबी सत्संग मंदिर मल्हूपुरा, वैष्णो देवी मंदिर गांधी कालोनी, दुर्गा मंदिर सनातन धर्मशाला, संकीर्तन भवन नई मंडी, बोहरों का मंदिर अंसारी रोड, माता का मंदिर अलमासपुर, शिव दुर्गा मंदिर लक्ष्मण विहार, बावन जी मंदिर, मां शतचंडी मंदिर गौशाला नदी रोड और काली देवी मंदिर में पूजा अर्चना की गई।


मां की कथाओं का गुणगान किया गया। अट्ठारह गुणों की प्रतीक महागौरी अष्टांग योग की अधिष्ठात्री है। सुबह श्र(ालुओं ने हवन किया। इसके बाद कन्या पूजन भी कराया गया। धर्म ग्रंथों में तीन वर्ष से लेकर नौ वर्ष की कन्याएं साक्षात शक्ति का स्वरूप मानी जाती है। दुर्गा सप्तशती में दुर्गा पूजन से पहले कन्या का पूजन जरूरी बताया गया है। घरों में कथाओं और मां के संकीर्तनों का आयोजन भी किया गया। बुधवार को जनपद में राम नवमी पर्व मनाया जाएगा। इस दौरान जिले में कई स्थानों पर भव्य राम शोभायात्रा निकालने की भी तैयारी है।

Next Story