undefined

MUZAFFARNAGAR-रामनवमी पर जिले में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रीराम शोभायात्रा निकाली

नई मंडी पटेलनगर रामलीला भवन में हुआ विशेष कार्यक्रम, भगवान राम की आरती में उमड़े भक्त, मंदिरों में सुबह से ही रही भारी भीड़

MUZAFFARNAGAR-रामनवमी पर जिले में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रीराम शोभायात्रा निकाली
X

मुजफ्फरनगर। रामनवमी के पर्व पर शहर के मंदिरों में पूजा-अर्चना हुई। शहर से लेकर गांव देहात तक देवी मंदिरों पर बुधवार को श्र(ालुओं की सुबह से ही भीड़ रही। नईमंडी के पटेलनगर में श्री आदर्श रामलीला भवन पर भव्य कार्यक्रम हुआ। यहां भगवान श्री राम का तिलक और पूजन व आरती करने के लिए भक्तों का भारी हुजूम उमड़ा रहा। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने भगवान श्रीराम का तिलक किया और श्रीराम दरबार की आरती करते हुए भक्तों के कल्याण की प्रार्थना की। इसके बाद हनुमान जी की अगुवाई में भव्य श्रीराम शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। सबसे आगे भगवान बजरंगी घोड़े पर धर्म ध्वजा लेकर सवार हुए और इसके पीछे रथ पर भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और मां सीता विराजमान हुए। शोभायात्रा में झांकियों ने श्र(ालुओं का मनमोहा। भक्तों ने भजन कर प्रभु राम का गुणगान किया।


बुधवार को जनपद भर में रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। शहर में नई मंडी पटेलनगर के श्री आदर्श रामलीला भवन में रामनवमी पर भव्य कार्यक्रम हुआ। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। रामलीला कमेटी के मुख्य प्रबंधक अनिल ऐरन और संयोजक पूर्व सभासद विकल्प जैन आदि पदाधिकारियों ने अतिथियों को पटका पहनाकर स्वागत करते हुए उनको स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही भक्तों का भी रामलीला कमेटी पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि भगवान राम का जीवन हम सबके के लिए प्रेरणा का स्रोत है। भगवान राम सभी के कल्याण के लिए हैं। उन्होंने मर्यादाओं को सम्मान दिया है, वो मर्यादा पुरुषोत्तम हैं, उनके आदर्शों को अपनाकर हमें जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। भगवान राम आस्था का केन्द्र बिंदु हैं। आज पूरे विश्व के सनातनियों को भगवान श्री राम का अयोध्या में भव्य धाम मिला है। पूरी दुनिया की आस्था इस धाम से जुड़ी है। सूर्य देव भी आज भगवान श्रीरामलला के ललाट पर तिलक करने उतरे हैं। यह एक अविस्मरणीय क्षण है, जिसे हम भुला नहीं पायेंगे।


इसके पश्चात राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, भारतीय प्रेस परिषद् के सदस्य अंकुर दुआ, समाजसेवी भीम कंसल, मनीष चैधरी, सभासद मनोज वर्मा, राजीव शर्मा, विपुल भटनागर, सत्यप्रकाश रेशू आदि ने पूजन व आरती की। आदर्श रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने आरती और पूजन के उपरांत श्रीराम की भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया, राज्यमंत्री कपिल देव ने इसका शुभारंभ किया। दर्जनों बैंडबाजों के साथ सभी अतिथियों ने प्रभु श्रीराम व उनके भाईयों को रथ पर बैठाया और जय श्रीराम के जयघोष के साथ शोभायात्रा शुरू हुई। शोभायात्रा में सबसे आगे एक घोड़े पर सवार होकर हनुमान जी का स्वरूप धारण करके एक कलाकार हाथ में भगवा झंडा लेकर चल रहा था। शोभायात्रा पटेलनगर रामलीला भवन से प्रारंभ होकर नई मंडी के गोशाला रोड, वकील रोड, भोपा रोड, संजय मार्ग से होते हुए वापस रामलीला भवन पर पहुंची। मार्ग में शोभायात्रा पर कई स्थानों पर पुष्प वर्षा हुई। इससे पूर्व सुबह रामनवमी के अवसर पर हवन पूजन के पश्चात सुंदरकांड पाठ का भी आयोजन किया गया।

इसमें श्री आदर्श रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने सपरिवार शामिल होकर आहुति दी। इस दौरान मुख्य रूप से श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति के अध्यक्ष गोपाल चैधरी, मुख्य प्रबंधक अनिल ऐरन, कार्यक्रम संयोजक पूर्व सभासद विकल्प जैन, महामंत्री सुरेंद्र मंगल, मंत्री जितेंद्र कुच्छल, प्रमोद गुप्ता, धर्मेंद्र पंवार नीटू, मुख्य निर्देशक विजय मित्तल, पंकज शर्मा, निर्देशक अमित भारद्वाज, गोविंद शर्मा, नारायण ऐरन, ज्योति ऐरन, कामिनी भारद्वाज, मीना ऐरन, कन्दर्प ऐरन, जितेंद्र नामदेव, विनय गुप्ता टिंकू, पीयूष शर्मा, राकेश बंसल, अनिल गोयल, राकेश मित्तल, अंशुल गुप्ता, विपुल मोहन, अज्जू जैन, आकाश गोयल, गौरव मित्तल, अनुराग अग्रवाल एडवोकेट आदि का विशेष सहयोग रहा।

मीका विहार स्थित आवास पर पूर्व चेयरमैन अंजू अग्रवाल ने किया कन्या पूजन


रामनवमी के अवसर पर शहर के गांधी कालोनी स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर, बोहरो वाला मंदिर, भरतिया कालोनी के कामेश्वर मंदिर, सर्राफा बाजार के दुर्गा मंदिर, नदी रोड स्थित देवी मंदिर आदि में सुबह से ही श्र(ालुओं की भीड़ लगी रही। इसके साथ ही गांव और देहात में भी रामनवमी पर्व की धूम रही। भक्तों ने मंदिरों में पहुंचकर सवेरे से ही माता दुर्गा की पूजा अर्चना की और कन्याओं को जिमाते हुए उनकी पूजा के बाद प्रसाद और उपहार वितरित किये गये। पूर्व चेयरमैन अंजू अग्रवाल ने अपने मीका विहार स्थित आवास पर रामनवमी मनाई और कन्याओं का पूजन करते हुए अपनी पुत्रवधु वंशिका अग्रवाल के साथ उनको भोजन कराया।

Next Story