undefined

भाजपा की पूर्व प्रदेश मंत्री मधु मिश्रा का निधन

बीते दिन उनकी अचानक ही तबियत खराब हो गई थी। इलाज के लिए उनको लखनऊ मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

भाजपा की पूर्व प्रदेश मंत्री मधु मिश्रा का निधन
X

लखनऊ। भाजपा की पूर्व प्रदेश मंत्री मधु मिश्रा का लखनऊ में निधन हो गया। वह लखनऊ मेडिकल कालेज में भर्ती थीं।

मूल रूप से देवरिया की रहने वाली मधु मिश्रा ने देवरिया से ही राजनीतिक पारी की शुरूआत की। राजनीति में सफल होने के बाद वह लखनऊ में रहने लगी थीं। आजकल लखनऊ के आशियाना में परिवार के साथ रहती थीं। बीते दिन उनकी अचानक ही तबियत खराब हो गई थी। इलाज के लिए उनको लखनऊ मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके निधन के बारे में जानकारी देते हुए उनके पुत्र ने बताया कि अयोध्या में उनकी अंत्येष्टि की जाएगी। मधु मिश्रा के निधन पर पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया है।

Next Story