undefined

आदर्श कालोनी पेयजलापूर्ति को ट्यूबवैल का शिलान्यास

शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप एवं वार्ड 41 आदर्श काॅलोनी के सभासद हिमांशु कौशिक द्वारा जल आपूर्ति की समस्या के निवारण हेतु देव पुरम में ट्यूबवेल का शिलान्यास मंत्र उच्चारण के साथ संपन्न किया गया।

आदर्श कालोनी पेयजलापूर्ति को ट्यूबवैल का शिलान्यास
X

मुजफ्फरनगर। सीमा विस्तार में सरवट गांव से पहली बार मुजफ्फरनगर नगर पालिका में शामिल हुए आदर्श कालोनी एवं देव पुरम के लोगों की समस्या का समाधान करने के लिए पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने पेयजलापूर्ति सुधारने के लिए टयूबवैल का शिलान्यास किया।

इस क्षेत्र में जल आपूर्ति की एक विकट समस्या बनी हुई थी। शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप एवं वार्ड 41 आदर्श काॅलोनी के सभासद हिमांशु कौशिक द्वारा जल आपूर्ति की समस्या के निवारण हेतु देव पुरम में ट्यूबवेल का शिलान्यास मंत्र उच्चारण के साथ संपन्न किया गया। सभी वार्ड वासियों ने नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप का आभार व्यक्त किया। इस शुभ अवसर पर पूर्व विधायक अशोक कंसल, सभासद अमित शर्मा, सभासद बबीता सिंह, देवेंद्र सिंह, तरुण त्यागी, पंकज शर्मा, योगेंद्र सिंह, चंद्र दत्त शर्मा, अरविंद गौतम, राजेंद्र साहनी, शोभित, दिग्विजय सिंह, प्रदीप बालियान, निर्दोष कुमार, राजीव अरोरा, राहुल यादव, विपिन, नितिन कुमार, अखिलेश कुमार सिंह, रामानंद शर्मा, महेश वत्स, महेंद्र शर्मा, नवनीत कपिल, प्रवीण कौशिक, हरिओम कौशिक, अमिताभ शर्मा, अमित शर्मा, एसपी सिंह, मुकेश बंधु, अजय, अनुज, विजय कर्णवाल, शक्ति सिंह पुंडीर, प्रकाश चंद चैहान, चंद्रशेखर शर्मा, विनोद चैहान, रमेश चंद पाल, कृष्ण कुमार पाल, मनोज कुमार जैन, शुभम, कृष्ण कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

Next Story