undefined

लसुबह पुलिस ने पूर्व प्रधान का हत्यारे को किया लंगड़ा

लसुबह पुलिस ने  पूर्व प्रधान का हत्यारे को किया लंगड़ा
X

आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के सेमराह गांव के पूर्व प्रधान की हत्या करने वाला शूटर सोमवार की भोर में हुई मुठभेड़ में पुलिस की गोली से घायल होने के बाद गिफ्तार कर लिया। वहीं, दो अन्य आरोपी भी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेज कर भर्ती कराया गया है। सेमरहा गांव के पूर्व प्रधान रणविजय यादव (50) की आठ फरवरी को गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाबत मृतक के परिजनों ने सात के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत कराया था। पुलिस ने 13 फरवरी को नामजद महेंद्र यादव, वीरेंद्र यादव, फुर्तीलाल यादव, सुरेश यादव, रामगनी यादव, छोटेलाल यादव को गिरफ्तार कर लिया। वीरेंद्र यादव की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तमंचा भी पुलिस ने बरामद किया। विवेचना के दौरान बतौर शूटर दीपचंद उर्फ दीपू निषाद निवासी गहजी थाना अहरौला, हरेंद्र यादव निवासी ओरिल गढ़वा थाना पवई व संजय यादव निवासी खंजहापुर थाना कोतवाली फूलपुर का नाम प्रकाश में आया। बरदह थाना पुलिस शूटरों की तलाश में जुटी थी। सोमवार की भोर में बरदह पुलिस बरौना बाजार में मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कमालपुर की तरफ से कुछ बदमाश बाइक से बरौना की तरफ आ रहे है। इस सूचना पर पुलिस कोदहरा चौराहे पर घेराबंदी कर बदमाशों के आने का इंतजार करने लगी। कुछ देर में एक बाइक पर तीन सवार आते दिखे। पुलिस को देखते ही वे बाइक मोड़ कर भागने का प्रयास किए, लेकिन अनियंत्रित होकर बाइक पलट गई। पुलिस ने घेराबंदी कर हरेंद्र यादव व संजय यादव को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक अन्य बदमाश पुलिस टीम पर फायर कर भागने लगा। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग किया तो बदमाश के दोनों पैर में गोली लगी। उसकी पहचान दीपचंद उर्फ दीपू निषाद के रूप में की गई। उसे तत्काल अस्पताल भेज कर भर्ती कराया गया। मौके से पुलिस ने बाइक व तमंचा कारतूस बरामद किया है।

Next Story