आईपीएस आयुष विक्रम ने दी आठ पुलिसकर्मियों को भावपूर्ण विदाई
पुलिस विभाग से एक इंस्पेक्टर और पांच दरोगाओं सहित आठ पुलिसकर्मी हुए रिटायर्ड एएसपी ने किया सम्मानित
मुजफ्फरनगर। पुलिस विभाग से रिटायर्ड हुए एक इंस्पेक्टर और पांच दरोगाओं सहित आठ पुलिस कर्मियों को पुलिस लाइन में भावपूर्ण विदाई दी गई।
पुलिस लाइर के सभागार कक्ष मे सोमवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सहायक पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह ;अंडर ट्रेनी आईपीएसद्ध द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों को फूल माला पहनाकर व उपहार भेंट सम्मानित किया गया। आयुष विक्रम ने बताया कि आज उत्तर-प्रदेश पुलिस को अपनी सेवाएं देकर सेवानिवृत्त हुए आठ पुलिसकर्मियों के लिए रिजर्व पुलिस लाइन सभागार कक्ष में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह के दौरान सेवानिवृत्त हो रहे पुलिसकर्मियों को पुष्पमाला पहनायी गयी तथा कर्तव्यों के निर्वहन हेतु किये गये सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की गयी। विदाई समारोह में सहायक पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे सभी पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व उपहार भेंट कर उनके आगामी सुखमय जीवन की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारियों में निरीक्षक कृष्ण कुमार शर्मा कचहरी सुरक्षा, उप निरीक्षक रविन्द्र कुमार थाना ककरौली, उप निरीक्षक प्रमोद सिंह सम्मन सैल, उप निरीक्षक जयपाल सिंह रिर्जव पुलिस लाईन, उप निरीक्षक मूलचन्द शर्मा थाना फुगाना, महिला उप निरीक्षक श्रीमति शारदा सम्ब( डीआईजी कार्यालय, एचसीपी यशपाल सिंह और फालवर राजपाल सिंह रिजर्व पुलिस लाईन शामिल हैं।