undefined

कांवड़ यात्रा सामाजिक एकता का विराट उत्सवः मीनाक्षी स्वरूप

पालिकाध्यक्ष ने कांवड़ मेले में निःस्वार्थ समर्पित सहयोग के लिए स्काउट-गाइड के बच्चों का बढ़ाया उत्साह, पालिका अधिकारी, कर्मचारी भी सम्मानित

कांवड़ यात्रा सामाजिक एकता का विराट उत्सवः मीनाक्षी स्वरूप
X

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् की ओर से आयोजित कांवड़ सेवा सम्मान समारोह में पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कांवड़ यात्रा के दौरान अतिथि के रूप में शहर में आये शिव भक्त कांवड़ियों की सेवा कार्यों में जुटे स्काउट-गाइड के बच्चों, पालिका अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। समारोह के दौरान कांवड़ यात्रा के सफल संचालन और स्वच्छता कार्यों में निःस्वार्थ योगदान देने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सराहना करते हुए उन्होंने इसे ‘जनभागीदारी का अनुपम उदाहरण’ बताते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा सामाजिक एकता का विराट उत्सव है, जहाँ सेवा, समर्पण और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिलता है।


नगरपालिका मुख्यालय टाउनहाल के सभाकक्ष में गुरूवार को दोपहर विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रूप से कांवड़ यात्रा के दौरान नगरपालिका की ओर से की गई स्वच्छता, पेयजलापूर्ति, पथ प्रकाश, कंट्रोल रूम सहित अन्य सभी सेवा व सुविधा में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों का उत्सहवर्धन करते हुए प्रशंसा की गई तो वहीं कांवड़ मार्ग पर पुलिस प्रशासन और पालिका के साथ मिलकर निःस्वार्थ सेवा करने पर भारत स्काउट एवं गाइड के स्वयंसेवकों को प्रशस्ति पत्र और प्रमोपहार देकर सम्मानित किया गया।


इस दौरान पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने अपने सम्बोधन में कहा कि कांवड़ यात्रा, केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि श्रद्धा, संयम, सेवा और समाजिक सहयोग का जीवंत प्रतीक है। यह यात्रा न केवल हमारी आस्था को बल देती है, बल्कि हमें आपसी सहयोग, सेवा भावना और अनुशासन का भी पाठ पढ़ाती है और यह कांवड़ यात्रा सामाजिक एकता का विराट उत्सव है। इस मेले में हमारे नगर ने सामुहिक रूप से सेवा और सौहार्द की जो मिसाल पेश की है, वह न केवल सराहनीय है, बल्कि प्रेरणादायक भी। इसमें हमारे सफाई मित्रों का सहयोग सर्वाधिक सराहनीय है। इसके साथ ही भारत स्काउट एवं गाइड के बच्चों ने निःस्वार्थ सेवा भाव के साथ एक संदेश समाज को दिया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसेवा नीति का संदेश लेकर भाजपा संगठन के देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने भी सहयोग किया और हम मिलकर कांवड़ यात्रा को सुचारु, सुरक्षित और स्वच्छ बनाए रखने में सफल हो पाये। आज के इस सम्मान समारोह में हम केवल व्यक्तियों को नहीं, बल्कि उस भावना को सम्मानित कर रहे हैं जो श्सेवा ही धर्म हैश् के मंत्र को साकार करती है। पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने कहा कि किसी भी सफलता के पीछे एक नेतृत्व कार्य करता है और पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कांवड़ यात्रा के दौरान खुद समर्पित रहकर टीम को जवाबदेह बनाते हुए समर्पित किया, उनके मार्गदर्शन में ही टीम अपने दायित्व के प्रति समर्पित रही और हम इस चुनौती में सफल हो पाये। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सभासद रितु त्यागी, बबीता सिंह, राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, योगेश मित्तल, रजत धीमान, मौहम्मद खालिद, अमित पटपटिया, शौकत अंसारी, अन्नू कुरैशी, शहजाद चीकू, भाजपा नेता विकल्प जैन, हसीब राणा, सलेकचंद, प्रमोद कुमार, शोभित गुप्ता, भारत स्काउट एवं गाइड के प्रादेशिक सहायक कमिश्नर अमित कुमार, स्काउट कमिश्नर विजय शर्मा, गाइड कमिश्नर डॉ. राजेश कुमारी, डा. सविता सिंह, रेणू गर्ग, भारत भूषण अरोरा, प्रभा दहिया, हिदायतुल्ला खां, पालिका के नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय प्रताप शाही, एई निर्माण नैपाल सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। संचालन लिपिक तनवीर आलम ने किया।

Next Story