undefined

कांशीराम कालौनी की समस्या को क्रांतिसेना ने दिया ज्ञापन

एडीएम प्रशासन से मिलकर उठाया खान्जापुर कालौनी के लोगों की समस्याओं का मुद्दा

कांशीराम कालौनी की समस्या को क्रांतिसेना ने दिया ज्ञापन
X

मुजफ्फरनगर। काशीराम कालोनी नया गांव खान्जापुर रोड स्थित कालोनी के भरे हुए शौचालय के गड्ढे की सफाई व पानी की निकासी की समस्याओ को लेकर क्रांति सेना का एक प्रतिनिधिमंडल सहारनपुर मंडल अध्यक्ष अमित अग्रवाल, जिलाध्यक्ष पूनम चैधरी महिला मोर्चा, जिला संगठन मंत्री कचन बाटला , रीमा रानी के नेतृत्व में एडीएम प्रशासन नरेद्र बहादुर सिंह से मिला।

महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम ने बताया कि काशीराम कालोनी मंे अधिकतर गरीब मजदूर परिवार रहते हैं, जो मेहनत मजदूरी करके अपने परिवारो का लालन पालन करते हैं। काशीराम कालोनी मे पिछले काफी समय से लैट्रीन के गड्ढे भरे हुए जिनकी सफाई व पानी की निकासी ना होने के कारण जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी कड़ी में महिलाओ की समस्याओ को लेकर आज क्रान्ति सेना महिला मोर्चा ने एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह को काशीराम कालोनी की समस्याओ से अवगत कराया और शीघ्र ही समस्याओं के समाधान की मांग की है। एडीएम प्रशासन ने सभी को आश्वस्त करते हुए कहा कि कालौनी में समस्याओं के समाधान के लिए काम किया जा रहा है। जो भी समस्या हैं, उनका भी निस्तारण जल्द कराया जायेगा।

Next Story