undefined

हाथरस में जयंत पर लाठीचार्ज-मुजफ्फरनगर में हुआ रोड जाम

हाथरस में जयंत पर लाठीचार्ज-मुजफ्फरनगर में हुआ रोड जाम
X

मुजफ्फरनगर। हाथरस कांड के कारण बना तनाव अब मुजफ्फरनगर की कानून व्यवस्था के लिए भी चुनौती बन रहा है। बीते दिन जहां सफाई कर्मियों ने शहर में बड़ा जुलूस निकालकर हड़ताल की, तो वहीं आज रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी पर पुलिस द्वारा हाथरस जाते हुए किये गये लाठीचार्ज को लेकर राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने भारी आक्रोश व्यक्त करते हुए शहर की सड़क को जाम कर धरना शुरू कर दिया।


रविवार को रालोद नेता जयंत चौधरी हाथरस के गांव भूलगढ़ी जाने के लिए पार्टी के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ रवाना हुए। उनको पुलिस प्रशासन द्वारा हाथरस जाने से रोक दिया गया। यहां पर पुलिस कर्मियों का रालोद कार्यकर्ताओं ने जयंत चौधरी के साथ मिलकर विरोध किया। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने रालोद नेता जयंत सहित कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस की इस कार्यवाही के विरोध में मुजफ्फरनगर में रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जाहिर करते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया।

नगर के सरकूलर रोड स्थित रालोद कार्यालय पर जमा हुए कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अजीत राठी के साथ मिलकर कार्यालय के बाहर ही सड़क के बीचों-बीच बैठककर रोड जाम कर दिया। वाहनों को सड़क पर लगाकर यातायात अवरु( कर दिया गया। युवा नेता हर्ष राठी और सुधीर भारतीय के साथ कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा सरकार के खिलाफ उग्र नारेबाजी की। रालोद कार्यकर्ताओं द्वारा सड़क पर ही धरना शुरू कर देने के कारण सरकूलर रोड पर यातायात प्रभावित हुआ और सड़क पर दूर तक जाम लग गया। इसकी सूचना मिलने पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची।

Next Story