undefined

CHATH POOJA--नहाए-खाए के साथ महापर्व छठ का हुआ शुभारंभ

चार दिन चलने वाले लोक आस्था के पर्व की तैयारियों को लेकर अधिकारियों ने गंगनहर का किया निरीक्षण, एटूजेड रोड की नई बस्ती में हर्ष और उल्लास का बना माहौल, घरों में बनाये चूल्हे और स्नान के लिए पक्का पोखरा

CHATH POOJA--नहाए-खाए के साथ महापर्व छठ का हुआ शुभारंभ
X

मुजफ्फरनगर। लोक आस्था का महापर्व छठ आज शुक्रवार को नहाय खाए के साथ शुरू हो गया है। पूर्वांचल और खासतौर पर बिहार में छठ पूजा के पर्व को धूमधाम से मनाया जाता है। इस पर्व पर छठ मैया की पूजा के साथ भगवान भास्कर ;सूर्यदेवद्ध की उपासना की जाती है। महिलाएं बच्चों के स्वास्थ्य, सफलता और दीर्घायु के लिए 36 घंटे तक उपवास करती हैं। मुजफ्फरनगर जनपद में भी पूर्वांचल के लोग छठ पर्व को धूमधाम से मनाते हैं। इसे लेकर शहर से सटी एटूजेड कालौनी के पास स्थित नई बस्ती में आज पहले दिन की पूजा अर्चना हुई और चार दिन चलने वाले इस महापर्व की तैयारियां घर घर शुरू हो गई हैं। परम्परागत रूप से छठ पूजा की शुरुआत नहाय खाए से होती है। अगले दिन खरना होता है। तीसरे दिन छठ पर्व का प्रसाद बनाया जाता है। छठ पर डूबते सूर्य को अघ्र्य दिया जाता है। आखिरी दिन उगते सूर्य की पूजा की जाती है और इसी के साथ प्रसाद वितरण कर छठ मैया की पूजा का यह महापर्व संपन्न होता है।

चार दिन की छठ पूजा की शुरुआत शुक्रवार 17 नवंबर से हो गई है। दिवाली के बाद मनाए जाने वाले इस पर्व में व्रती 36 घंटे का निर्जला उपवास करते हैं। चार दिन का यह पर्व सबसे कठिन पर्वों में से एक है। एटूजेड रोड स्थित नई बस्ती में आज छठ मैया का गुणगान होता रहा और पूरी तरह से हर्ष एवं उल्लास का वातावरण नजर आया। परम्परा के अनुसार छठ पूजा के दौरान सूर्य देव और छठी मैया की पूजा की जाती है और उन्हें अघ्र्य दिया जाता है। परिवार की खुशहाली, बेटे और पति की लंबी आयु की कामना से यह व्रत किया जाता है। कार्तिक माह की चतुर्थी तिथि को नहाय खाय होता है। छठ महापर्व के लिए शुक्रवार को पहले दिन पूजा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आज से शुरू हो रही छठ पूजा के पहले दिन श्र(ालु अपने घरों में पूजा-अर्चना के लिए सामग्री एकत्र करने में लगे रहे। छठ पूजा के लिए पक्का पोखरा बना हुआ है। एटूजेड रोड स्थित नई बस्ती में हर वर्ष की भांति इस साल भी छठ पूजा इस बार भी धूमधाम के साथ मनाई जाएगी।

स्थानीय निवासी प्रमोद कुमार, नंदकिशोर, छोटन गुप्ता, प्रदीप कुमार और विजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि चार दिन चलने वाले छठ पर्व की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शुक्रवार को पहले दिन छठ पूजा के शुभारंभ पर घरों में मिट्टी के चूल्हे पर खाना बनाया गया। इसमें नहाय-खाय संयम भोजन से पर्व का आरंभ हुआ और श्र(ालु अपने घरों में छठ मैया की पूजा-अर्चना करने में व्यस्त नजर आये। महापर्व के दूसरे दिन खरना की रस्म निभाई जाएगी। इसमें मीठे भात या लौकी की खिचड़ी खाई जाती है। इसके बाद तीसरे दिन मुख्य पर्व होता है। जिसमें पूरे दिन व्रत रखकर सायंकाल बनाए गए पोखरा में भरे पानी में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य को अघ्र्य दिया जाता है। विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना की जाती है। चैथे दिन अलसुबह उगते भास्कर देव को अघ्र्य दिया जाएगा। इसके बाद प्रसाद वितरण के साथ छठ पर्व संपन्न होगा। एटूजेड रोड नई बस्ती निवासी विरेन्द्र कुमार ने बताया कि जनपद में छठ महापर्व दो दिन ही मनाया जाता है। इस बार यह पर्व 19 व 20 नवम्बर को मनाया जाएगा। जिसकी तैयारी कई दिनों से चल रही थी। इसके लिए पूजा स्थल पर बनाए गए कुंड की साफ सफाई व पूजा स्थल पर टेंट आदि की व्यवस्था की गई तथा आज पहले दिन पूजा अर्चना के साथ यह पर्व मनाया गया।

Next Story