undefined

मंत्रियों ने निकाली विजय ध्वज यात्रा, राम-हनुमान के साथ शहर में चलाया रथ

शिव चौक पर मोदी-योगी के मंत्रियों और पालिका अध्यक्ष ने की भगवान आशुतोष की पूजा, लहराई भगवा पताका

मंत्रियों ने निकाली विजय ध्वज यात्रा, राम-हनुमान के साथ शहर में चलाया रथ
X

मुजफ्फरनगर। अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने पर सोमवार को सवेरे से ही रामभक्ति का हर्ष व उल्लास नजर आया। आस्था के इस बयार में हर आम और खास शामिल रहे। पीएम मोदी और सीएम योगी की सरकारों के मंत्रियों के साथ ही नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने हिन्दूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं एवं भाजपाईयों के साथ शहर में विजय ध्वजा यात्रा निकाली। मंत्रियों ने अपने हाथों से भगवान श्री राम और हनुमान जी का रथ चलाया और भगवा पताका फहराकर सभी भक्तों को बधाईयां दीं।


भरतिया कालोनी स्थित श्रीगणपति खाटू श्याम मंदिर समिति के तत्वाधान में श्रीराम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर एक विजय ध्व्जा यात्रा सोमवार को प्रातः 9.00 बजे हनुमान चैक शामली रोड़ से निकाली गई। विजय ध्वजा यात्रा में भगवान श्री राम रथ पर विराजमान होकर सभी भक्तों को दर्शन देने के लिए हनुमान जी के साथ निकले। भक्तों ने भगवान राम, लक्ष्मण और हनुमान जी को अपने कंधों पर उठाया और रथ पर सवार किया। इसके बाद यह यात्रा भगवा सैलाब के साथ आगे बढ़ी। हनुमान मन्दिर शामली रोड से भगत सिंह रोड, शिव चैक, झांसी की रानी, श्री बालाजी चैक, टाऊन हाॅल रोड़ से होते हुये नई मण्डी भोपा पुल से, गऊशाला रोड़, पीठ बाजार, चैड़ी गली, स्वीट्स काॅर्नर बड़ा डाकखाना नई मण्डी होते हुए श्री गणपति खाटू श्याम मंदिर भरतिया कालोनी पर सम्पन्न हुई। इस बीच शिव चैक पहुंचने पर केन्द्रीय मंत्री डाॅ. संजीव बालियान, राज्यमंत्री कपिल देव, पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। खाटू श्याम मंदिर पहुंचने पर भगवान श्री राम की महाआरती के बाद भोग व प्रसाद वितरित हुआ।


यात्रा में मुख्य रूप से मंत्री संजीव बालियान, मंत्री कपिल देव, पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, गौरव स्वरूप, सतीश चंद गोयल, भीमसेन कंसल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, अशोक गर्ग, अनिल गोयल, चाचा जे०पी० गोयल, कैलाश चन्द ज्ञानी, सोम प्रकाश कुच्छल, अम्बरीश सिंघल, नरेश अग्रवाल, बिजेन्द्र कुमार रानो, विकास अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Next Story