undefined

आयकर विभाग के 150 से अधिक अफसरों ने मयूर ग्रुप के 35 ठिकानों पर की छापेमारी, हडकम्प

Income Tax Department raid

आयकर विभाग के 150 से अधिक अफसरों ने मयूर ग्रुप के 35 ठिकानों पर की छापेमारी, हडकम्प
X

कानपुर। मयूर गु्रप के ठिकानों पर छापेमारी से हडकम्प मच गया। मयूर ग्रुप के सभी ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई है। इसे आयकर विभाग की बडी कार्यवाही माना जा रहा है।

जानकारी के अनुसार आयकर विभाग ने गुरुवार सुबह सुबह मयूर ग्रुप के 35 ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की। करीब डेढ़ सौ से अधिक आयकर अफसरों ने कानपुर के सिविल लाइन, शक्करपट्टी समेत 20 और मध्य प्रदेश के 15 प्रतिष्ठानों पर एक साथ कार्रवाई की। कानपुर स्थित आवास, कार्पोरेट कार्यालय, फैक्टरी में कार्रवाई की गई। सुबह छह बजे से कार्रवाई जारी है। बता दें कि मयूर ग्रुप वनस्पति तेल, फूड आइटम्स और पैकेजिंग का काम करते हैं। आयकर विभाग की इस कार्यवाही से व्यापारियों में हडकम्प मचा हुआ है।

Next Story