- एसडीएम के मुख्यालय बैठाने पर वकीलों में रोष
- महिला के प्लाट पर कब्जे को लेकर क्रांतिसेना ने की शिकायत
- विशेष लोक अभियोजक प्रदीप कुमार ने एनडीपीएस कोर्ट में 2 माह में 57 मुकदमों में कराई सजा
- सुप्रीम कोर्ट ने शिवलिंग क्षेत्र को सील करने और नमाज में बाधा ना होने के दिए आदेश
- चालक की हत्या कर ट्रैक्टर लूट के तीन आरोपियों को कैद व जुर्माना
- जनपद न्यायधीश ने किया परिवर्तन की धारा पुस्तक का विमोचन
- गर्मी से पेट्रोल और डीजल का क्या रिश्ता है?
- जिले की चीनी मिलों का पेराई सत्र अंतिम दौर में
- ड्रीम प्रोजेक्ट लटकाने पर जेई को चेयरपर्सन का नोटिस
- आपत्तिजनक पोस्ट पर सपा नेता गिरफ्तार
जमीनी विवाद में लापरवाही पड़ी भारी, थानेदार सहित चार सस्पेंड
एसपी अशोक कुमार के अनुसार फिरोजपुर गांव के संघर्ष में दो सगे भाईयों सहित तीन लोगों की हत्या हुई और 17 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में जमीनी विवाद के एक मामले में शिकायत के बाद लापरवाही बरतने का मामला पुलिस को भारी पड़ गया है। इस घटना को गंभीर मानते हुए पुलिस कप्तान ने थाना प्रभारी सहित चार पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।
जनपद जौनपुर के पुलिस प्रवक्ता ने मीडिया को दी जानकारी में बताया कि जिले के थाना खुटहन क्षेत्र में गांव फिरोजपुर में दो सगे भाईयों को पट्टा आवंटित हुआ था। इन दोनों के बीच इस पट्टे की भूमि को लेकर विवाद चला आ रहा था। इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के लोग रविवार को आमने सामने आ गये थे। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई ओर फायरिंग भी की गयी। इस घटना में तीन लोगों की जान चली गयी, जबकि 17 लोग घायल हो गये थे।
इस गंभीर वारदात के बाद वाराणसी जोन के आईजी विजय सिंह मीणा ने मौके का निरीक्षण किया तो उन्होंने अपनी प्रथम जांच में क्षेत्रीय पुलिस की लापरवाही को घटना का कारण माना। आईजी ने पुलिस अधीक्षक जौनपुर को लापरवाही पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही के आदेश दिये थे। इसको लेकर पुलिस अधीक्षक ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एसपी अशोक कुमार ने थाना खुटहन के प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा, हल्का दरोगा द्वारिका प्रसाद यादव, कोबरा मोबाइल पर तैनात दो आरक्षी त्रिगुण कुमार और दीपक कुमार को स्पेंड कर दिया है। एसपी अशोक कुमार के अनुसार फिरोजपुर गांव के संघर्ष में दो सगे भाईयों सहित तीन लोगों की हत्या हुई और 17 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।