undefined

श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर मुनीम कालोनी में त्रिदिवसीय महामहोत्सव संपन्न

धूमधाम से मनाया गया भगवान श्रीजी का वार्षिक रथयात्रा महोत्सव, मंडी में कई स्थानों पर हुआ फूलों की वर्षा से स्वागत

श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर मुनीम कालोनी में त्रिदिवसीय महामहोत्सव संपन्न
X




मुजफ्फरनगर। श्री 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर मुनीम कालोनी में आयोजित किये जा रहे त्रिदिवसीय महामहोत्सव का रविवार को शोभायात्रा के साथ भव्य समापन हुआ। मंदिर की वार्षिक रथयात्रा बड़ी ही धूमधाम से निकाली गई। इसमें सैंकड़ों श्रावक-श्राविकाओं ने भक्तिपूर्ण माहौल में प्रतिभाग करते हुए गुरूओं की महिमा का गुणगान किया। रथयात्रा में झांकियां और बैंड बाजे आस्था की बयार बहाते हुए नजर आये। भक्तजन झूमते नाचते हुए शोभायात्रा में शामिल रहे। शोभायात्रा नई मंडी मुनीम कालोनी से शुरू होकर विभिन्न मार्गों ेस गुजरी। कई स्थानों पर फूलों की वर्षा करते हुए शोभायात्रा का स्वागत हुआ।


गुरुवर 108 ज्ञान सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद एवं गुरुवर ज्ञेयसागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में रविवार को 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर मुनीम कालोनी में भव्य रथयात्रा महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में ध्वजारोहनकर्ता का दायित्व निभाने के लिए अजय जैन, दीपक जैन को सौभाग्य मिला। कार्यक्रम के स्वागतध्यक्ष जैन मिलन शांतिनाथ के संरक्षक सतीश चंद्र जैन, सुमन जैन रहे। शांतिनाथ भगवान एवं गुरुवर ज्ञान सागर जी महाराज का चित्र अनावरण जैन मिलन शांतिनाथ के मंत्री अभिषेक जैन, अनंत जैन एवं अरुण जैन, प्रिंस जैन के परिवार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में दीप प्रज्वलन स्वदेश जैन, दीपक जैन एवं रूपल जैन शांति नगर वाले परिवार द्वारा किया गया। महाराज का पाद प्रक्षालन का सौभाग्य अनिल जैन और मनीष जैन को सपरिवार मिला। गुरुवर को शास्त्र भेंटकर्ता जैन मिलन शांतिनाथ के अध्यक्ष विभोर जैन, प्रचार मंत्री अतुल जैन पारस आदि कवाल वाले परिवार रहे। गुरुवार की पूजा का सौभाग्य संतोष जैन, अखिलेश जैन अधिवक्ता, सभासद सीमा जैन पत्नी विकल्प जैन, अविरल जैन, परी जैन के परिवार को मिला। कार्यक्रम में महाआरती पीयूष जैन व जैन मिलन शांतिनाथ के संगठन मंत्री शुभम जैन ने सपरिवार उपस्थित रहकर की। कार्यक्रम में मंच संचालन जैन शांतिनाथ के संरक्षक सुनील जैन द्वारा किया गया।


कार्यक्रम के पश्चात वात्सल्य भोजन अनिल जैन, नितिन जैन, नमी जैन सर्राफ द्वारा किया गया। कार्यक्रम की व्यवस्था बनाने में शीतल जैन सीए, विपिन जैन एवं विकास जैन, सचिन जैन बजाज, सतपाल जैन, नितेश जैन, सुनील जैन, नीरज जैन कवाल, नवनीत जैन बजाज, अंशु जैन ज्वैलर्स, शांतिनाथ दिगंबर जैन युवा संघ, ज्ञानोदय परिवार, जैन मिलन शांतिनाथ परिवार, महिला जैन मिलन अरिहंत का मुख्य रूप से सहयोग रहा।


इस विशाल रथयात्रा महोत्सव के उपरांत जैन मंदिर मुनीम कालोनी के संरक्षक जवाहर लाल जैन, चन्द्रमोहन जैन, हंस कुमार जैन, सतीश चंद्र जैन, रवि जैन, अशोक जैन, वीरेंद्र जैन, सुरेश जैन, मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुभाष चंद्र जैन, महामंत्री जितेंद्र जैन टोनी, कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन अधिवक्ता एवं उपाध्यक्ष प्रेमचंद जैन, संजय जैन, उपमंत्री सुखमाल चंद जैन, विभोर जैन एवं समस्त प्रबंध समिति श्री 1008 शांति नाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर मुनीम कालोनी ने रथयात्रा में आए धर्म प्रेमी बंधुओ का हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया।

Next Story