undefined

MUZAFFARNAGAR-शुक्रवार को जिला मुख्यालय आ रहे चर्चित संगीत सोम

महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती के उपलक्ष में आर्य समाज शहर में चल रहे वार्षिक उत्सव में मुख्य यजमान के रूप में प्रतिभाग करेंगे।

MUZAFFARNAGAR-शुक्रवार को जिला मुख्यालय आ रहे चर्चित संगीत सोम
X

मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव की गरमा गरम चुनावी भागदौड़ के बीच मुजफ्फरनगर शहर में भाजपा के फायर ब्रांड नेता और वर्तमान में काफी चर्चाओं में बने पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम शुक्रवार को आ रहे हैं। उनका यहां पर कोई राजनीतिक कार्यक्रम तो नहीं बताया गया है, लेकिन उनके आने की खबर से सियासी हलचल तेज हो रही हैं।

बता दें कि खतौली विधानसभा क्षेत्र के गांव मढकरीमपुर में पिछले दिना चुनाव प्रचार के लिए गये भाजपा प्रत्याशी केन्द्रीय राज्यमंत्री डाॅ. संजीव बालियान के काफिले पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया था। पथराव करते हुए कई गाड़ियों को तोड़कर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इसके बाद संजीव बालियान और संगीत सोम के बीच काफी ठन गई। सरधना विधानसभा की ठाकुर चैबीसी के गांवों में भाजपा प्रत्याशी के विरोध के स्वर तेज हो गये। पीएम मोदी की मेरठ में रैली में आये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोनों नेताओं का आमना सामना कराया और दोनों को समझाकर चले गये। इसके बावजूद भी राजपूत समाज के लोगों ने भाजपा के खिलाफ सात अपै्रल को सहारनपुर के नानौता में महापंचायत का ऐलान किया है। इसी गरमाहट के बीच अब भाजपा के पूर्व विधायक ठा. संगीत सोम के मुजफ्फरनगर आने की खबर से हलचल है। सूत्रों के अनुसार संगीत सोम का मुजफ्फरनगर दौरा शुक्रवार को प्रस्तावित है। वो यहां आर्य समाज के द्वारा महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती के उपलक्ष में आर्य समाज शहर में चल रहे वार्षिक उत्सव में मुख्य यजमान के रूप में प्रतिभाग करेंगे।

Next Story