undefined

सीमा जैन के प्रस्ताव पर पालिका कन्या विद्यालय की प्रिंसीपल निलम्बित

सभासद मनोज वर्मा और राजीव शर्मा ने प्रधानाचार्या सुमित्रा सिंह को निलम्बित करने, जांच समिति गठित करने और नई प्रधानाचार्या नामित करने का प्रस्ताव भी रखा, सर्वसम्मति से पारित किया।

सीमा जैन के प्रस्ताव पर पालिका कन्या विद्यालय की प्रिंसीपल निलम्बित
X

मुजफ्फरनगर। गणतंत्र दिवस पर नगरपालिका इंटर काॅलेज स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में कार्यवाहक प्रधानाचार्या सुमित्रा सिंह द्वारा पूर्व चेयरमैन अंजू अग्रवाल को मुख्य अतिथि बनाये जाने का मामला भी बोर्ड बैठक में खूब उछला। सभासद मनोज वर्मा ने इसको लेकर सदन में अपना ऐतराज जताते हुए इसको वर्तमान बोर्ड का अपमान बताते हुए कार्यवाही की मांग की। इसके साथ ही सुमित्रा सिंह को नियमों के विपरीत कार्यवाहक प्रधानाचार्या नामित करने के आरोप लगाते हुए वार्ड 34 की सभासद सीमा जैन ने चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप को शिकायती पत्र भी दिया।

इसमें कहा गया है कि कन्या विद्यालय की प्रवक्ता नागरिक शास्त्र सुमित्रा सिंह ने प्रधानाचार्या पद के लिए चल रहे मामले में कोर्ट में वाद दायर कर रखा है। विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनाक्षी वर्मा का स्थानान्तरण आर्य कन्या पाठशाला इण्टर काॅलेज बादशाहनगर लखनऊ हो जाने के बाद 6 जनवरी को सुमित्रा सिंह को कार्यवाहक प्रधानाचार्या बना दिया गया। इसमें तथ्यों को छिपाकर गुमराह करते हुए विद्यालय प्रबंधक के अधिकार से चेयरपर्सन से आदेश जारी कराने का आरोप लगाया गया है। कहा कि 5 जनवरी को विद्यालय समिति का प्रस्ताव पारित कर सुमित्रा सिंह को प्रधानाचार्या नामित कराया गया, जबकि पालिका कन्या विद्यालय की कोई समिति ही गठित नहीं है। सीमा जैन ने इस पर गंभीर संज्ञान लेकर कार्यवाही करने की मांग की है। वहीं बोर्ड बैठक में सभासद मनोज वर्मा और राजीव शर्मा ने विद्यालय प्रधानाचार्या सुमित्रा सिंह को निलम्बित करने का प्रस्ताव रखा, जिसके सर्वसम्मति से पारित किया। इसके साथ ही जांच समिति गठित करने और नई प्रधानाचार्या नामित करने का प्रस्ताव भी रखा।

पालिका का श्मशान संभालेगी भाजपा नेताओं की परोपकारी समिति

मुजफ्फरनगर जनकपुरी स्थित पालिका के श्मशान घाट के संचालन के लिए पालिका बोर्ड ने संचालन का अधिकार मोक्ष धाम परोपकारी समिति को सौंपने का निर्णय लिया है। इस समिति में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष एवं सभासद पति बिजेन्द्र पाल की अध्यक्षता में 13 सदस्यीय मोक्ष धाम परोपकारी समिति को संचालन की जिम्मेदारी देने के लिए पालिका बोर्ड मीटिंग में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर दिया है। एजेंडे के प्रस्ताव संख्या 234 के अन्तर्गत पालिका देने जा रही है। इस समिति में बिजेन्द्र पाल अध्यक्ष के अलावा आरएसएस नेता कुलदीप गोयल संरक्षक, जगदीश प्रसाद वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रोहताश उपाध्यक्ष, बलविन्द्र सिंह मंत्री, गौरव सिंह कोषाध्यक्ष बनाये गये हैं। जबकि नमीष चन्देल, प्रदीप कुमार, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, राहुल कुमार, अनुज गोयल, अनिल वर्मा और मैनपाल सिंह सदस्य के तौर पर शामिल किये गये हैं। श्मशान घाट का स्वामित्व पालिका प्रशासन के अधीन रहेगा, लेकिन संचालन यही समिति करेगी।

Next Story