undefined

धर्म परिवर्तन प्रकरण-प्रधान-मौलवी सहित चार पर एफआईआर

चडीगढ़ से लापता किशोर को जनपद मुजफ्फरनगर में आठ साल तक घर में रखने और फिर फर्जी आधार बनवाकर खतना कराने का है आरोप, यशवीर महाराज ने कार्यवाही न होने पर दी थी प्रधान के घर पंचायत करने की चेतावनी, पुलिस ने किशोर को बुलवाया

धर्म परिवर्तन प्रकरण-प्रधान-मौलवी सहित चार पर एफआईआर
X

मुजफ्फरनगर। चरथावल थानाक्षेत्र के एक गांव में चंडीगढ़ से लापता किशोर की बरामदगी के 10 दिन बाद पुलिस ने धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में ग्राम प्रधान एवं मदरसे के मौलवी समेत चार लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बघरा योग साधना आश्रम के संस्थापक स्वामी यशवीर ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत नहीं होने पर प्रधान के मकान पर हिंदू समाज की बड़ी पंचायत करने की चेतावनी दी थी, जिसके बाद पुलिस प्रशासन पर कार्यवाही करने का दबाव बना हुआ था। मुकदमा दर्ज होने की सूचना पर स्वामी यशवीर ने पंचायत स्थगित करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। इसके साथ ही अब पुलिस ने पीड़ित किशोर के कोर्ट में बयान दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए किशोर को उसके परिजनों के साथ बुलाया गया है। वहीं चंडीगढ़ पुलिस भी इस मामले में कार्यवाही कर रही है।

प्राप्त समाचार के अनुसार करीब आठ साल पहले चंडीगढ़ से एक किशोर अचानक लापता हो गया था। यह किशोर चरथावल थाना क्षेत्र के गांव नंगला राई से पुलिस ने चार अक्टूबर को बरामद किया है। किशोर यहां पर आठ साल से रह रहा था। इसका भंडाफोड़ उस समय हुआ, जबकि किशोर का नाम बदलकर उसका आधार कार्ड बनवाने का प्रयास किया गया।

हिंदूवादी संगठनों ने किया था थाने का घेराव

हिन्दूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं को इसकी भनक लगी तो उन्होंने इस मामले में थाना चरथावल पर प्रदर्शन करते हुए किशोर का धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाते हुए आरोपियों पर कार्यवाही करने और किशोर को बंधनमुक्त करने की मांग की थी। इसके बाद इस मामले में बवंडर मच गया। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो किशोर चंडीगढ़ से लापता पाया गया। इसके बाद थाना प्रभारी ओपी सिंह ने किशोर के माता पिता को जोकि जिला हरदोई में ग्राम गौसाई में रह रहे थे, उनके बेटे की बरामदगी की सूचना दी थी। छह अक्टूबर को किशोर को माता पिता और चंडीगढ़ पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

आधार कार्ड बनवाने के दौरान हुआ खुलासा

यहां पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं होने पर हिंदूवादी संगठनों ने मोर्चा खोले रखा और बघरा के यशवीर आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने चेतावनी दी थी कि यदि मुकदमा दर्ज नहीं किया गया तो नंगला राई में ग्राम प्रधान के घर पर हिंदू समाज की बड़ी पंचायत का आयोजन 15 अक्टूबर को किया जायेगा। इसी दबाव को देखते हुए चरथावल पुलिस ने पीड़ित किशोर के पिता विरेन्द्र कुमार पुत्र छोटेलाल निवासी गांव गौसाई, जिला हरदोई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पिता ने पुलिस को की गई शिकायत में बताया कि करीब आठ वर्ष पूर्व वह परिवार के साथ चंडीगढ़ के रायपुर कलां में रहता था, वहीं से उसके बड़ा बेटे विवेक कुमार का अपहरण कर लिया गया था। जोकि 4 अक्टूबर 2023 को नंगला राई गांव से बरामद किया गया है।

खतना कराने का आरोप, पुलिस ने किया इंकार

आरोप है कि इन आठ वर्षों में विरेन्द्र के पुत्र का खतना और धर्म परिवर्तन कराकर विवेक कुमार से मौहम्मद उमर बना दिया गया है। उसके पुत्र का नये नाम से आधार कार्ड बनवाने का प्रयास किया गया। इसमें ग्राम प्रधान अफसरून पुत्र मौहम्मद हनीफ, मदरसा जामिया उस्मानिया इस्लामिया के मौलवी, उनके पुत्र को चंडीगढ़ से लाने वाला मतलूब पुत्र राशिद और मौलाना मुकर्रम जमाल शामिल हैं। चरथावल थाना प्रभारी ओपी सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर ग्राम प्रधान और मौलाना सहित चार लोगों के खिलाफ उ.प्र. विधि विरु( धर्म संपरिवर्तन अधिनियम 2021 के साथ ही आईपीसी की धारा 420 के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसकी जांच वो स्वयं कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि बालक के धर्म परिवर्तन करने का मामला प्रथम दृष्टया सामने नहीं आया है। जांच की जा रही है। बच्चे को चंडीगढ़ ले जाया गया है। इससे पहले उसके बयान बाल कल्याण समिति ;सीडब्ल्यूसीद्ध मुजफ्फरनगर में कराये गये हैं। इन बयानों में किशोर ने मुस्लिम परिवार में स्वेच्छा से रहने की बात कही है। चूंकि मुकदमा चंडीगढ़ थाने में दर्ज होने के कारण मामले की विवेचना वहां के थाना एएचटीयू में लंबित थी। इस मुकदमे के विवेचक बल्लू सिंह सीडब्लूसी के आदेश पर किशोर को सुपुर्दगी में लेकर उसके परिजनों के साथ चंडीगढ़ रवाना हो गए थे। वहां पर उसके बयान दर्ज कराये गये हैं। इसके बाद किशोर अपने परिजनों के साथ अपने मूल गांव गौसाई चला गया था। वहीं पर रह रहा है।

164 के बयान और मेडिकल करायेगी पुलिस

अब जबकि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तो चरथावल पुलिस ने किशोर को परिजनों के साथ यहां पर बुलाया है। थाना प्रभारी ने बताया कि किशोर के सीआरपीसी की धारा 164 के अन्तर्गत कोर्ट में कलमबंद बयान दर्ज कराये जायेंगे। इसके साथ ही उसका यहां पर मेडिकल भी कराया जायेगा। इसके लिए परिजनों को सूचित कर दिया गया है। वहीं किशोर के पिता विरेन्द्र ने बताया कि आज वो अपने पुत्र विवेक को सही सलामत पाकर खुश हैं। परिवार में भी खुशी है। वो मजदूरी के लिए चंडीगढ़ में रहते थे, लेकिन वहां पुत्र के लापता होने के बाद वो गांव लौट आये। परिवार में विवेक के लापता होने से सभी परेशान रहते थे। विवेक के अलावा उनके दो बेटी और एक बेटा और भी है। उन्होंने बताया कि मतलूब ही उनके पुत्र को चंडीगढ़ से लेकर आया था, उसके घर से ही वो बरामद हुआ है। वो आरोपियों पर सख्त कार्यवाही चाहते हैं।

स्वामी यशवीर बोले, गिरफ्तारी नहीं तो होगा आंदोलन

मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी को लहेकर सीओ सदर विनय गौतम ने बताया कि विवेचना के बाद मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी। अभी किशोर के बयान दर्ज कराने की तैयारी पुलिस कर रही है। उधर, स्वामी यशवीर ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज हो जाने की जानकारी मिलने के बाद प्रधान के मकान पर रविवार को प्रस्तावित आंदोलन स्थगित कर दिया है। उन्होंने कहा कि हमने इस मामले में सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग पुलिस प्रशासन से की है। अधिकारियों ने भरोसा दिया है कि कार्यवाही जल्द होगी। यदि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती तो पुनः आंदोलन की तिथि घोषित की जाएगी। किशोर के जीवन से खिलवाड़ करने वाले लोगों को बख्शा नहीं जायेगा। उनके साथ कोई भी नरमी बरती गई तो हम किसी भी आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि किशोरी का शु(िकरण कर उसको सनातन धर्म में वापसी कराने का काम भी किया जायेगा। परिजनों से भी बात की जा रही है।

Next Story