undefined

Muzaffarnagar...केन्द्रीय मंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट में रिया किन्नर का अडंगा

काऊ सेंचुरी में किसानों की भूमि छीनने के विरोध में 20 जनवरी को कलेक्ट्रेट का होगा घेराव, प्रशासन को दी चेतावनी। प्रदेश सरकार चुकी है बजट जारी। 5 हजार आवारा पशुओं की देखरेख के लिए बनने जा रही है पहली काऊ सेंचुरी।

Muzaffarnagar...केन्द्रीय मंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट में रिया किन्नर का अडंगा
X

मुजफ्फरनगर। केन्द्रीय राज्यमंत्री और स्थानीय सांसद डॉ. संजीव कुमार बालियान द्वारा आवारा पशुओं के लिए प्रस्तावित पहली काऊ संेचुरी के निर्माण के उनके ड्रीम प्रोजेक्ट में लगातार अडंगा लग रहा है। जिला प्रशासन के द्वारा भूमि अधिग्रहण में किसानों की भूमि को भी लिये जाने के प्रयासों से विवाद खड़ा हो गया है। अब रिया किन्नर ने इस मामले में आंदोलन की चेतावनी दी है और 20 जनवरी को कलेक्ट्रेट का घेराव करने की तैयारी को लेकर आज रिया किन्नर अन्य लोगों के साथ यहां पहुंची।

प्राप्त समाचार के अनुसार पुरकाजी क्षेत्र के गांव मेघा चंदन गांव में काऊ सेंचुरी के लिए अधिकृत की जा रही भूमि प्रक्रिया का लगतार विरोध चल रहा है। महिला एकता संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप 20 जनवरी को कलेक्ट्रेट में धरना शुरू करने की अनुमति डीएम से मांगी है। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान की ओर से पुरकाजी खादर क्षेत्र में 70 एकड़ भूमि में काऊ सेंचुरी बनाने का कार्य शुरू होने वाला है। जिसको लेकर राजस्व विभाग पुरकाजी खादर क्षेत्र में भूमि का अधिग्रहण कर रहा है। महिला एकता संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय पर पहुंचकर आरोप लगाया कि राजस्व विभाग किसानों की भूमि को भी अधिग्रहण करने में जुटा है। ग्राम मेघा चंदन में लेखपाल के द्वारा किसानों की जमीन बंजर घोषित करने को लेकर राष्ट्रीय महिला एकता संगठन रिया किन्नर के नेतृत्व में आई सदस्यों ने अन्य आरोप लगाये और बताया कि वो यहां पर 20 जनवरी को धरने की अनुमति लेने के लिए आये हैं।

रिया किन्नर ने कहा कि उन्हें बताया गया था कि सिर्फ सरकारी भूमि काऊ सेंचुरी में शामिल की जाएंगी, लेकिन आम पट्टाधारक किसानों की भूमि भी उसमें शामिल की जा रही है। इस तरह से किसान सड़क पर आ जाएगा। उसके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों की भूमि को बचाने के लिए ही हम प्रशासन से यहा मांग कर रहे हैं कि इस भूमि को बचाया जाये। सोमवार को रिया किन्नर के नेतृत्व में महिला एकता संगठन के कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन देकर भूमि अधिग्रहण पर रोक लगाने की मांग की। इसके साथ ही 20 जनवरी से अधिग्रहण के विरोध में डीएम कार्यालय पर घेराव करते हुए प्रभावित किसानों और उनके परिजनों के साथ धरना देने की अनुमति भी मांगी हैं। इससे पहले ग्राम प्रधान भी किसानों की भूमि काऊ सेंचुरी के निर्माण हेतु लिये जाने पर विरोध दर्ज करा चुके हैं। ग्राम प्रधानों ने इसके विरोध में सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी भी जिला प्रशासन को दी है।

Next Story