undefined

मोदी की ज़िद का खामियाजा भुगत रहा देश: अजय लल्लू

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का मुजफ्फरनगर पहुंचने पर स्वागत किया गया, उन्होंने कहा कि देश को पीएम मोदी की ज़िद का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। किसानों को भाजपा आतंकी साबित करने पर तुली है।

मोदी की ज़िद का खामियाजा भुगत रहा देश: अजय लल्लू
X

मुजफ्फरनगर। रविवार को कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मलिक, प्रदेश महासचिव विदित चौधरी का यहां गुप्ता रिसोर्ट पर जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।


यहां उपस्थित सभी कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि संगठन किसी भी पार्टी की रीढ होती है। हमें अपने संगठन को मजबूती प्रदान करनी है। साथ ही उन्होंने केन्द्र सरकार द्वारा जो तीन काले कानूनों को जबरदस्ती थोपा जा रहा है, उसका विरोध देश प्रदेश के किसान कर रहे हैं।


निश्चित तौर पर मौजूदा सरकार के इन काले कानूनों से देश के कुछ पूंजीपतियों को लाभ पहुंचेगा और देश के करोड़ों लोगों को इसके दुष्परिणाम भुगतने होंगे। आज कांग्रेस पार्टी किसानों की इस लड़ाई में अन्नदाता किसानों के साथ कंधे-से-कंधा मिलाकर साथ है। किसी भी सूरत में इन काले कानूनों को लागू नहीं होने देंगे।


आज़ के स्वागत समारोह में पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, जिलाध्यक्ष पं सुबोध शर्मा, शहर अध्यक्ष जुनैद रऊफ, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष अहसन जमीर, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष अजय चौधरी, शहर कांग्रेस महासचिव धीरज महेश्वरी, शहर सचिव अरशद सिद्दीकी, शहर सचिव पं प्रहलाद कौशिक, शहर सचिव सगीर मलिक, शहर सचिव सगीर मलिक, शहर सचिव फैय्याज सलमानी, महिला जिलाध्यक्ष गीता काकरान, महिला शहर अध्यक्ष नीलम गौतम, सेवादल जिलाध्यक्ष राहुल भारद्वाज, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष इसरार सैफी, अल्पसंख्यक शहर अध्यक्ष सलीम अहमद अंसारी सभासद, इंटक जिलाध्यक्ष काजी सुल्तान, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष याकुब प्रधान, सतीश शर्मा, मेहराज जहां,शबनम, सत्यपाल सिंह काकरान, नवीन गर्ग, नवनीत सिंघल, अली मतलूब, एड उमर सभासद, संजीव शर्मा, आकिल राणा, मौ सलमान, मांगेराम कश्यप, रेनु जैन सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।

Next Story