undefined

सहारनपुर में आज रात से तीन दिन का लाॅक डाउन

सहारनपुर जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर जिला प्रशासन ने बेहद सख्त कदम उठाते हुए शुक्रवार रात दस बजे से तीन दिन का लाॅक डाउन घोषित किया है।

सहारनपुर में आज रात से तीन दिन का लाॅक डाउन
X

सहारनपुर। जनपद में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायसर संक्रमण को देखते हुए अब जिला प्रशासन बेहद सख्त कार्यवाही करने पर आमादा हो गया है। आज जिला प्रशासन ने शुक्रवार रात्रि 10 बजे से तीन दिन का लाॅक डाउन घोषित कर दिया है। इसके साथ ही शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बाजार खुलने के समय में भी परिवर्तन किया गया है। जिलाधिकारी ने लाॅक डाउन घोषित करने के प्रशासनिक निर्णय को लेकर पहले व्यापारियों के साथ बैठक की और प्रशासन के इस निर्णय में पूर्ण सहयोग की अपेक्षा करने के साथ ही लाॅक डाउन का उल्लंघन करने पर सम्बंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति बिना मास्क के पाया गया तो उसको 500 रुपये जुर्माना चुकाना होगा। इसके साथ ही कानूनी कार्यवाही भी की जायेगी।

कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते केसों को नियंत्रण करने के लिए जनपद सहारनपुर में अब वीकेंड पर तीन दिन (शनिवार, रविवार और सोमवार) का पूर्ण लाॅकडाउन रखा जायेंगा। शेष दिनों में शहरी बाजार प्रातः 9.00 बजे से सांय 6.00 बजे खुलेंगे जबकि ग्रामीण क्षेत्रों के बाजार प्रातः 8.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक खुलेंगे। मास्क न लगनाने वालों के विरू( अभियान चलाकर जुर्माना वसूला जाएगा। बाजारों में सैनेटाइजर न रखने वाले तथा गाइड लाईन का पालन न करने वालो दुकानदारों के विरू( भी कड़ी कार्रवाही की जायेंगी। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति गाइड लाईन के अनुरूप होगी।


जिलाधिकारी आखिलेश सिंह ने आज यहां कलेक्ट्रेट सभागार में व्यापारी संगठनों के साथ बैठक के बाद यह निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि अब कोरोना वायरस संक्रमण का उल्लघंन किसी भी स्थिति में नहीं होने दिया जायेंगा। उन्होंने व्यापारियों को आगाह किया कि मास्क न लगाने वाले उपभोक्ता को हतोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान यदि कोई भी व्यक्ति अब बिना मास्क के पाया जायेंगा तो 500 रूपये का जुर्माना वूसला जायेंगा। शहर के सभी चैराहों व रास्तों पर पुलिस की गश्त बढ़ेगी तथा ऐसे लोगों को चिन्हित कर दण्ड़ित भी करेंगी। उन्होंने व्यापारियों का भी आह्वान किया कि वे बाजारों में मास्क और सैनेटाइजर की व्यवस्था रखे तथा उपभोक्ताओं को मास्क लगाने के लिए प्ररेरित करें। जांच के दौरान जिन दुकानों पर सैनेटाइजर नहीं मिलंेगा उन दुकानदारों के विरू( भी कार्रवाही की जायेंगी। उन्होंने कहा कि शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के सभी मेन चैराहों पर पुलिस की तैनाती बढाई जायेंगीं।

अखिलेश सिंह ने अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि लाॅकडाउन नियमों का सख्ती से पालन करायें। दुकानों का खोलने का जो समय निर्धारित हो उसका उल्लघंन न होने पाये। उन्होंने कहा कि अधिकारी नियमित गश्त करें तथा मास्क व सैनेटाइजर की भी बाजारों में जांच करें। बैठक में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने तीन दिन के लाॅकडाउन किये जाने पर अपनी सहमति व्यक्त करते हुए गाइड लाईन के नियमों का पालन करने का भरोसा दिलाया। डीएम ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से कहा कि आप यह सुनिशिचत करें कि दुकानों पी भीड़ न लगने पाये, दुकानों के सभी कर्मचारी मास्क लगाये हुए हो तथा दुकानों पर सैनेटाइजर की व्यवस्था भी हो। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को मास्क व सैनेटाइजर के उपयोग के बिना बिक्री न करें। भीड़ वाले बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन कराया जाए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनोद कुमार, नगर मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी, भाजपा के नगर अध्यक्ष राकेश कुमार जैन, व्यापार मंडल के अशोक छाबडा, रविन्द्र मिगलानी, प्रमोद, हरप्रीत सिंह, शीतल टंडन, सुनील ठाकुर व अमित जैन सहित अन्य पदाधिकारी व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

Next Story